Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Baba Amarnath : अमरनाथ जाते हुए शिव ने सबका त्याग किया था, जानिए किसे कहां छोड़ा शिव ने

हमें फॉलो करें webdunia
अमरनाथ की पवित्र गुफा में भगवान शंकर ने भगवती पार्वती को मोक्ष का मार्ग दिखाया था। इस तत्वज्ञान को 'अमरकथा' के नाम से जाना जाता है। अमरनाथ गुफा जाते वक्त शिवजी ने किन्हें त्याग दिया था, आइए जानें...
 
अमरनाथ गुफा की ओर जाते हुए शिव सर्वप्रथम पहलगाम पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नंदी (बैल) का परित्याग किया।
 
- तत्पश्चात चंदनवाड़ी में उन्होंने अपनी जटा (केशों) से चंद्रमा को मुक्त किया। 
 
- शेषनाग नामक झील पर पहुंचकर उन्होंने अपने गले से सर्पों को भी उतार दिया। 
 
- प्रिय पुत्र श्री गणेशजी को भी उन्होंने महागुनस पर्वत पर छोड़ देने का निश्चय किया। 
 
- फिर पंचतरणी पहुंचकर शिवजी ने पांचों तत्वों का परित्याग किया। 
 
- सबकुछ छोड़कर अंत में भगवान शिव ने इस अमरनाथ गुफा में प्रवेश किया और पार्वतीजी को अमरकथा सुनाने लगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 जुलाई 2020 के शुभ मुहूर्त