Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यह 4 बातें गुप्त रखें - आचार्य चाणक्य

हमें फॉलो करें यह 4 बातें गुप्त रखें - आचार्य चाणक्य

WD

महान आचार्य चाणक्य जीवन दर्शन के ज्ञाता थे। उन्होंने जीवन में जो अनुभव प्राप्त किए, जिन नियमों का निर्माण किया, उन्हीं का उपदेश देकर वे इतिहास में अमर हो गए। वे महान शिक्षक भी थे। पढ़िए, चाणक्य के अनुसार ऐसी बातें जो हमेशा गुप्त रखनी चाहिए।


1- चाणक्य कहते हैं कि अगर धन की हानि हो जाए तो इसके बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए। इससे मनुष्य की प्रतिष्ठा नष्ट होती है और लोग उसका सम्मान करना बंद कर देते हैं।

webdunia
लोग उसकी मदद करने के बजाय उसकी स्थिति को हास्य का विषय बना देते हैं। अतः ऐसी बात कभी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए।

2- आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर मन में कोई दुख हो तो वह भी किसी के सामने अभिव्यक्त नहीं करना चाहिए, क्योंकि संसार में सच्चे हितैषी बहुत कम होते हैं।

webdunia
संभव है कि वह व्यक्ति पीछे से उन्हीं दुखों के आधार पर व्यक्ति का मजाक उड़ाए। इससे दुखी मनुष्य का दुख और बढ़ सकता है। जहां तक संभव हो ऐसी बात सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए।

3- पुरुष को अपने घर की बातें सबको नहीं बतानी चाहिए। विशेष रूप से अपनी पत्नी के चरित्र पर दूसरों के सामने कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने वाले पुरुष की प्रतिष्ठा, सम्मान का नाश होता है। भविष्य में उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
webdunia

4- कहा जाता है कि ज्ञानी वही है जो मान और अपमान में सदैव समान रहे, लेकिन ऐसा कर पाना बहुत कठिन होता है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जीवन में मिला अपमान दूसरों के सामने कभी चर्चा का विषय नहीं बनाना चाहिए।

webdunia
हो सकता है कि आप ऐसा कर अपने मन की बात कहना चाहते हों परंतु अगर सुनने वाला व्यक्ति दूसरों को इसके बारे में बता दे तो इससे अपमान में वृद्धि हो जाती है। इसलिए अपमान से जुड़ी घटना कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi