Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चातुर्मास में यह भोजन नहीं करना चाहिए, वर्ना बिगड़ जाएगी सेहत

हमें फॉलो करें चातुर्मास में यह भोजन नहीं करना चाहिए, वर्ना बिगड़ जाएगी सेहत

अनिरुद्ध जोशी

हिन्दू माह का चौथा माह होता है आषाढ़ माह। इस माह की शुक्ल एकादशी से चातुमास प्रारंम हो जाते हैं। आषाढ़ी एकादशी के दिन से चार माह के लिए देव सो जाते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार चातुर्मास का प्रारंभ 20 जुलाई 2021 से हो रहा है। आओ जानते हैं कि चातुर्मास में क्या नहीं खाना चाहिए।
 
 
1. इन चार माह में दिन में केवल एक ही बार ही उत्तम भोजन ग्रहण करना चाहिए। रात्रि में फलाहार कर सकते हैं।
 
2. इस माह तेल से बनी चीजें, दूध, शकर, दही, तेल, बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, नमकीन या मसालेदार भोजन, मिठाई, सुपारी, मांस और मदिरा का सेवन नहीं किया जाता। इसके अलावा गुड़, शहद और मूली का भी सेवन नहीं करते हैं।
 
3. श्रावण में पत्तेदार सब्जियां यथा पालक, साग इत्यादि, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध, कार्तिक में प्याज, लहसुन और उड़द की दाल, आदि का त्याग कर दिया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Muhurat 2021 : जानें जुलाई माह के नए सप्ताह के व्रत-पर्व और सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त