Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खूबसूरत, लाल और बड़ा दिखेगा चांद

हमें फॉलो करें खूबसूरत, लाल और बड़ा दिखेगा चांद

वार्ता

आसमान में दिखेगा ‘सुपरमून’ का दुर्लभ नजारा
 
वर्षों बाद अंतरिक्ष में सोमवार को एक साथ पूर्ण चंद्र ग्रहण तथा ‘सुपरमून’ की मौजूदगी का दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। ‘सुपरमून’ का मतलब है कि चंद्रमा अपने आकार से थोड़ा बड़ा और गहरे लाल रंग का दिखाई देगा। चांद का यह नजारा तब देखने को मिलता है जब चंद्रमा पृथ्वी से कुछ ज्यादा नजदीक होता है। 


 
खगोल विद्या के प्रसार और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए अनुसंधान की विशेषज्ञ ‘स्पेस’ ने कहा कि ‘सुपरमून’ और पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा कल देखने को मिलेगा। सुपरमून इस वर्ष का सबसे बड़ा और नजदीक से दिखने वाला चंद्रमा होगा। यह सुपरमून पूर्णिमा के दिन दिखेगा।

सुपरमून भारतीय समयानुसार 8 बजकर 21 मिनट पर दिखेगा। यह न इस वर्ष का सबसे बड़ा चंद्रमा होगा बल्कि पृथ्वी के सबसे नजदीक भी होगा। इसके बाद 14 नवंबर 2016 को यह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा।
webdunia


इसके साथ ही पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगेगा जोकि 27-28 सितंबर की रात को अमेरिका, अटलांटिक, ग्रीनलैंड, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में दिखाई देगा। हालांकि भारत में यह तब दिखेगा जब चंद्रमा अस्त होने वाला होगा। 
 
पूर्ण चंद्र ग्रहण दिल्ली में कल 5 बजकर 43 पर दिखेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi