Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाईटेक होगी दिल्ली की रामलीला...

Advertiesment
हमें फॉलो करें हाईटेक होगी दिल्ली की रामलीला...
इस वर्ष राजधानी दिल्ली की रामलीलाओं में उच्च सूचना प्रौद्योगिकी का बडे़ पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

लाल किला मैदान पर आयोजित की जाने वाली नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रधान हरीचंद अग्रवाल और प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को मोबाइल फोन के साथ जोडा़ गया है, जिससे लीला के प्रसंग अब मोबाइल फोन पर जीवंत देखे और सुने जा सकेंगे। इस रामलीला का इंटरनेट पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जिसे देश-विदेश में बैठे लोग डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.नवश्रीधार्मिक.काम पर लॉग ऑन करके देख सकते हैं। शर्मा ने बताया कि लीला फेसबुक और ट्विटर पर भी उपलब्ध होगी और इस पर प्रतिदिन प्रसंग के वीडियो और चित्र अपलोड किए जाएंगे। एसएमएस से भी लीला की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि देश में पहली बार 450 वर्गफुट की विशाल एलईडी स्क्रीन पर रामायण के प्रसंग साक्षात लीला के साथ-साथ दिखाए जाएंगे। जिसमें रावण-जटायु का हवाई युद्ध होगा। रावण-कुंभकरण और मेघनाथ के हाईटेक पुतलों का दहन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किया जाएगा। राम-रावण का हवाई युद्ध करीब 100 फुट की ऊंचाई पर होगा।

शर्मा ने बताया कि लीला के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्लोज सर्किट कैमरों के अलावा निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। यहां आने वाली नई पीढी़ और बच्चों को रामायण और भारतीय संस्कृति को समझाने के लिए प्रश्न प्रतियोगिताएं भी रखीं गई हैं। इसके लिए रामलीला के दौरान प्रश्न पूछे जाएंगे और सही उत्तर देने वाले को उसी दिन पुरस्कृत किया जाएगा।

लीला के लिए लाइटिंग और साउंड भी आधुनिक होगा। लीला प्रसंग के अनुसार साउंड के साथ एलईडी लाइटिंग स्वयं बदल जाएगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi