shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशिया के सबसे बड़े गणेशजी (वीडियो)

सुधीर शर्मा/ धर्मेंद्र सांगले

Advertiesment
bada ganpati temple indore
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित बड़ा गणपति मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां विराजित 25 फुट ऊंची भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा एशिया में सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा माना जाता है। भगवान गणेश की यह आकर्षक प्रतिमा 4 फुट ऊंचे और 14 फुट चौड़ी चौकी पर विराजित है। गणेशजी की इस आकर्षक प्रतिमा का निर्माण 107 साल पहले 17 जनवरी 1901 को पूरा हुआ था। इसे बनाने में करीब तीन साल का समय लगा था। 
मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार प्रतिमा के निर्माण में भी तीर्थ स्थानों का जल और काशी, अयोध्या, अवंतिका और मथुरा की मिट्टी के साथ ही साथ ही घुड़साल, हाथीखाना, गौशाला की मिट्टी और रत्नों में हीरा पन्ना, पुखराज, मोती, माणिक के साथ ईंट, बालू, चूना और मेथी के दाने के मसाले का प्रयोग किया गया है। 
 
 
इस प्रतिमा में मुख सोने औऱ चांदी, कान, हाथ तथा सूड़ तांबे से और पैर लोहे के सरियों से बनाए गए हैं। बड़ा गणपति को साल में चार बार चोला चढ़ाया जाता है. चोला को एक बार चढ़ाने में 15 दिन लग जाते हैं। एक मन के चोले में 25 किलोग्राम सिंदूर और 15 किलोग्राम घी का मिश्रण होता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi