Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाड़ी ज्योतिष के जरिए जानिए अपना भविष्य

ताड़पत्रों पर संग्रहित भारत की प्राचीन ज्योतिष विद्या

हमें फॉलो करें नाड़ी ज्योतिष के जरिए जानिए अपना भविष्य

के. अय्यानाथन

webdunia
WDWD
नाड़ी का अध्ययन करने वाले ज्योतिषी आपके अँगूठे पर बनी विभिन्न रेखाओं को भलीभाँति पढ़कर उनका नाड़ी-पत्रों के आधार पर अध्ययन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति के अँगूठे पर मानक रूप से कुल 108 रेखाएँ होती हैं। ये ताड़-पत्र इन रेखाओं के प्रकारों के अनुसार ही सँजोए गए हैं। कई बार तो अँगूठों पर बने चिह्नों के आधार पर नाड़ी-पत्रों के विश्लेषण के आधार पर भारतीयों के साथ-साथ विदेशी मूल के लोगों के भविष्य का भी पता लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि विश्व के 40 प्रतिशत लोगों के भविष्य का पता लगाने के लिए ताड़-पत्र उपलब्ध हैं। बाकी ताड़-पत्र समय के साथ-साथ आज अध्ययन की हालत में नहीं हैं।

webdunia
यदि आप भी इस विद्या के जरिए अपना भविष्य खँगालना चाहते हैं तो आपको तमिलनाडु के शिवधाम वैथीश्वरन कोईल नामक गाँव की यात्रा करनी होगी। यहाँ कई परिवार इस कार्य में लगे हुए हैं। आपको यहाँ के ज्योतिष केंद्रों में जाकर अपने अँगूठे के निशान देने होंगे।
webdunia
नाड़ी-जोशियम के अंतर्गत ज्योतिषी ताड़-पत्रों के समूह में से एक ताड़-पत्र निकालता है और व्यक्ति से उसके व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कुछ प्रश्न करता है। आपको सिर्फ ‘हा’ या ‘नही’ में उन प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। यदि आपके उत्तर उस नाड़ी-पत्र से नहीं मिलेंगे तो वह उस पत्र को छोड़कर दूसरा पत्र उठाएगा और इस प्रक्रिया को दोहराएगा। यह प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक आपके उत्तरों के अनुकूल नाड़ी-पत्र नहीं मिल जाएगा। इस प्रकार इस विधि द्वारा केवल एक व्यक्ति का भविष्यफल जानने में कई घंटे व्यतीत हो जाते हैं।

इसके बाद यदि आपके अँगूठे के निशान वाला ताड़-पत्र मिल गया तो वह उन पत्रों के अध्ययन द्वारा आपका नाम, पति-पत्नी व परिवार की जानकारी देंगे। इतना ही नहीं, वह आपके बच्चों, कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत चीजों के बारे में भी आपको बताएँगे। साथ ही आपके जीवन से संबंधित समस्याओं के हल भी आपको बताएँगे।

webdunia
WDWD
भारत में नाड़ी जोशियम का मुख्य केंद्र वैथीश्वरन मंदिर है। इसके अलावा चेन्नई के समीप तंबारम और दिल्ली में भी इसके केंद्र हैं। विदेशों से आए कई लोग इस क्रिया से काफी संतुष्ट नजर आते हैं। जब हम अपने साथी के साथ ऐसे ही एक ज्योतिष केंद्र में पहुँचे तो हमारे साथ क्या हुआ। क्या हम अपना भविष्य जान पाए। क्या हमारे अँगूठे के निशान वाला ताड़ पत्र मिल पाया। यह सब जानने के लिए देखें, नाड़ी ज्योतिष केंद्र पर बनाया गया हमारा खास वीडियो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi