भगवान शिव की विशाल प्रतिमाएं जिनके दर्शन के लिए दुनिया के हर कोने से जाते हैं लोग
अगर आप भी हैं शिव भक्त हैं तो कीजिए महादेव की इन विशाल प्रतिमाओं का दर्शन
Tallest Lord Shiva Statues
Lord Shiva Statues (शिव जी की सबसे ऊंची मूर्तिया): हिंदू धर्म में भगवान शिव प्रमुख देवताओं में से एक माने जाते हैं। कई भक्त भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं और उनकी पूजा में लीन रहते हैं। भक्तों के लिए भगवान शिव काफी पूजनीय माने गए हैं। ऐसे में अधिकतर लोग भगवान शिव के मंदिर और बड़े-बड़े शिवालयों का दर्शन करने जाते हैं।
अगर आप भी भारत में मौजूद भगवान शिव के विशाल प्रतिमाओं का दर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको उन सभी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर भगवान शिव की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं मौजूद है। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।
भगवान शिव की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं
विश्वास स्वरूपम
Vishwas Roopam, Nathdwara
भारत के राजस्थान राज्य के नाथद्वारा में 'विश्वास स्वरूपम' दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमाओं में से एक है। इस प्रतिमा का दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्रतिमा 369 फीट ऊंची और 51 बीघा की पहाड़ी पर मौजूद है।
आदियोगी शिव प्रतिमा
इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित आदियोगी शिव प्रतिमा सभी विशाल शिव प्रतिमाओं में से एक है। जानकारी के मुताबिक इस सतगुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है और इसकी ऊंचाई 112 फिट है। यही नहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रतिमा स्टील की बनाई हुई है। आदियोगी कि इस शिव प्रतिमा का दर्शन करने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।
कर्नाटक में विशाल शिव प्रतिमा
दुनिया भर की विशाल शिव प्रतिमाओं में से एक शिव प्रतिमा कर्नाटक के मुरुंदेश्वर क्षेत्र में बनी हुई है। इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 123 फिट है। यह प्रतिमा कंडुक गिरी पर्वत पर बनी हुई है। यही नहीं अरब सागर के तट पर बनी यह शिव प्रतिमा वाकई में देखने लायक है। यहां विदेश से भी लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं।
हर की पौड़ी पर शिव प्रतिमा
उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर स्थित एक विशाल शिव प्रतिमा बनी हुई है। यह प्रतिमा खड़ी मुद्रा में है, जिसकी ऊंचाई 100 फीट के करीब है। गंगा किनारे पर बनी इस शिव प्रतिमा का दर्शन करने यहां कई भक्त रोजाना आते हैं।
गुजरात में है सोने का लेप वाली विशाल शिव प्रतिमा
इसके अलावा भारत के गुजरात राज्य के वडोदरा शहर में 111 फीट ऊंचाई पर बनी शिव प्रतिमा पर सोने का लेप चढ़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह एक खूबसूरत शिव प्रतिमा है, जिसे बनाने में 12 करोड़ के लगभग पैसे लगे हैं।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें