Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हनुमानजी को सिंदूर क्यों चढ़ता है, पढ़ें कथा

Advertiesment
हनुमानजी
अद्भुत रामायण में उल्लेखित एक घटना के अनुसार एक दिन भूख लगने पर हनुमानजी सीता माता के पास पहुंचे। उन्होंने वहां उनकी मांग में सिंदूर लगा देखा तो पूछा- माता! आपने अपनी मांग में यह कैसा लाल द्रव्य लगा रखा है? इस पर सीता माता ने जवाब दिया, 'पुत्र! सुहागिन स्त्रियां इसे अपने स्वामी की दीर्घायु के लिए जीवनभर लगाती हैं। इससे स्वामी प्रसन्न भी रहते हैं।
 
इसके बाद हनुमानजी ने माता जानकी के कथन पर गहराई से विचार किया। उन्होंने सोचा कि क्यों न मैं भी इसे अपने पूरे शरीर पर लगाकर भगवान श्रीराम को अमर कर दूं। यह सोचकर कलेवा करने के बाद हनुमानजी ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर धारण कर लिया तभी से हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यों की जाती है पीपल की पूजा?




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi