76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें
हर भारतीय को पता होने चाहिए इस दिन से जुड़े ये गौरवशाली तथ्य
Publish Date: Sat, 25 Jan 2025 (13:02 IST)
Updated Date: Sat, 25 Jan 2025 (16:01 IST)
Interesting Facts of Republic Day : गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास और संस्कृति का एक ऐसा पर्व है जो हर भारतीय के गर्व और एकता का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत गणतंत्र बना। यह दिन न केवल हमारे संविधान की महत्ता को दर्शाता है, बल्कि हमारी विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी मनाने का अवसर है। इस 76वें गणतंत्र दिवस पर, आइए जानते हैं भारतीय गणतंत्र से जुड़े 26 रोचक और अनोखे तथ्य।
1. 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज (पूर्ण स्वतंत्रता) का संकल्प लिया था।
2. भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 25 भाग हैं।
3. भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ, लेकिन 26 जनवरी 1950 को एक पूर्ण गणराज्य बना।
4. भारतीय संविधान की मूल प्रति हाथ से लिखी गई।
5. डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान का लेखक मानते हैं पर उन्होंने सिर्फ संविधान का मसौदा तैयार किया था और संविधान सभा के अध्यक्ष को सौंपा था, पर संविधान अपने हाथों से प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने ही लिखा था।
6. संविधान की मूल प्रति हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार की गई।
7. पहली गणतंत्र दिवस परेड 1950 में दिल्ली के इरविन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में आयोजित हुई।
8. राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर हर साल गणतंत्र दिवस परेड आयोजित होती है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता, सैन्य ताकत और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन होता है।
9. 26 जनवरी को राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं, जबकि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री।
10. गणतंत्र दिवस पर सैनिकों को बहादुरी के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिए जाते हैं।
11. हर साल परेड में राज्यों की झांकियां उनकी सांस्कृतिक धरोहर और उपलब्धियों को दिखाती हैं।
12. भारतीय संविधान इतना बड़ा है कि इसके निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर को 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।
13. फिलहाल संविधान के मूल पांडुलिपि को हीलियम से भरे बक्सों में संसद भवन में रखा गया है।
14. 2015 में पहली बार महिलाओं ने गणतंत्र दिवस परेड में पूरी टुकड़ी का नेतृत्व किया।
15. गणतंत्र दिवस की परेड के अंत में वायुसेना का फ्लाईपास्ट लोगों का ध्यान खींचता है। इसमें फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर तिरंगा बनाते हैं।
16. गणतंत्र दिवस समारोह में हर साल किसी न किसी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति या शासक को विशेष अतिथि के तौर पर सरकार द्वारा आमंत्रित किया जाता है।
17. पहले गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डॉ. सुकर्णो विशेष अतिथि बने थे।
18. भारतीय संविधान को कई देशों के संविधान से प्रेरणा लेकर बनाया गया है।
19. संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत को फ्रांसीसी क्रांति से प्रेरणा लेकर शामिल किया गया।
20. वहीं पांच वर्षीय योजना की अवधारणा रूस के संविधान से ली गई।
21. संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को "जन गण मन" को आधिकारिक रूप से भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
22. गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति के झंडा फहराने के दौरान, 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
23. संविधान के अनुच्छेद 1 में भारत को "भारत, जो इंडिया है, राज्यों का एक संघ होगा" कहा गया है।
24. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
25. गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग 6 महीने पहले से शुरू हो जाती हैं।
26. तीन दिनों तक चलने वाले गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट के साथ होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें