Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मरे ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास, वीनस और नडाल चूके

हमें फॉलो करें मरे ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास, वीनस और नडाल चूके
रियो डि जेनेरियो , सोमवार, 15 अगस्त 2016 (12:13 IST)
रियो डि जेनेरियो। ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने रविवार को फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर रियो ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा। 

 
मरे ने डेल पोत्रो को 4 घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में 7-5, 4-6, 6-2, 7-5 से हराया। वे ओलंपिक में 2 एकल स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इससे पहले लंदन 2012 में भी सोने का तमगा हासिल किया था। 
 
दूसरी तरफ वीनस विलियम्स का 5 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया जबकि राफेल नडाल भी पुरुष एकल में कांस्य पदक हासिल करने में नाकाम रहे। वीनस और उनके साथी राजीव राम को फाइनल में उनकी हमवतन अमेरिकी जोड़ी बैथानी माटेक सैंड्स और जैक सोक ने 6-7, 6-1, 10-7 से हराया।
 
वीनस ने सिडनी ओलंपिक 2000 में महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन सेरेना के साथ मिलकर 2000, 2008 और 2012 में महिला युगल में सोने का तमगा हासिल किया था।
 
पुरुष एकल में केई निशिकोरी ने स्पेनिश स्टार नडाल को 6-2, 6-7, 6-3 से हराकर जापान को 96 साल बाद टेनिस में कोई पदक दिलाया। 
 
इससे पहले 1920 में जापान ने पुरुष एकल और पुरुष युगल में रजत पदक जीते थे। नडाल ने शुक्रवार को मार्क लोपेज के साथ मिलकर पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीता था लेकिन एकल के सेमीफाइनल में वे जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हार गए थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खेल ओलंपिक कार्यक्रम 10वां दिन