Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीता अंबानी आईओसी की सदस्य चुनी गईं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nita Ambani
रियो डी जेनेरियो , गुरुवार, 4 अगस्त 2016 (22:18 IST)
रियो डी जेनेरियो। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को रियो ओलंपिक की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आठ नए सदस्यों में चुन लिया गया।
नीता अंबानी इस प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं। नीता अंबानी भारत से इस संस्था में एकमात्र सदस्य हैं और उनकी नियुक्ति उनके 70 साल होने तक रहेगी। नीता अंबानी को इस वर्ष जून में आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने नामित किया था। उन्हें आईओसी के 129वें सत्र में ओलंपिक की विश्व संस्था का सदस्य चुन लिया गया।
 
आईओसी में चुने जाने के बाद नीता अंबानी ने कहा कि मैं विश्व ओलंपिक संस्था में चुने जाने पर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। यह विश्व मानचित्र पर भारत के बढ़ते महत्व और भारतीय महिलाओं को मिल रही मान्यता का प्रतीक है। 
 
मेरा हमेशा मानना है कि खेल युवाओं को एक दिशा दे सकते हैं। खेल समुदायों, संस्कृति और पीढ़ियों को जोड़ सकते हैं। मुझे खुशी है कि अब मुझे देश में ओलंपिक भावना और खेलों का प्रसार करने का मौका मिलेगा। इन आठ नए सदस्यों के साथ आईओसी सदस्यों की कुल संख्या 98 पहुंच गई है।   (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लंदन ओलंपिक में भारत को 142 करोड़ में पड़े थे 6 'पदक'