Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'रन फॉर रियो-खेलो और जियो दौड़' 13 अगस्त को

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rio Olympic
, गुरुवार, 11 अगस्त 2016 (22:36 IST)
जालंधर। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए 'रन फॉर रियो-खेलो और जियो दौड़' का आयोजन जालंधर के हंसराज स्टेडियम में 13 अगस्त को किया जाएगा, जिसमें कुछ खिलाड़ी और खेलप्रेमी हिस्सा लेंगे।
जिला खेल अधिकारी जालंधर अमरजीतसिंह ने बताया कि सुबह छ: बजे स्टेडियम में अतिरिक्त जिलाधीश (जालंधर) गुरमीतसिंह हरी झंडी दिखाकर दौड़ की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। 
 
उन्होंने बताया कि यह दौड़ हंस राज स्टेडियम से शुरू होकर भगत नामदेव चौक, स्काई लार्क चौक, गुरु नानक मिशन चौक, बीएमसी चौक से होती हुई वापस हंस राज स्टेडियम में समाप्त होगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुंबले के लिए बड़ी टीमें होंगी 'अग्नि परीक्षा' : वीरेन्द्र सहवाग