Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सही साबित हुई प्राइसवाटर की भविष्यवाणी

हमें फॉलो करें सही साबित हुई प्राइसवाटर की भविष्यवाणी
, गुरुवार, 4 अगस्त 2016 (22:04 IST)
ब्रिटेन की विश्वप्रसिद्ध रेटिंग एजेंसी प्राइसवाटर हाउसकूपर्स ने शुक्रवार से ब्राजील में शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में भविष्यवाणी की है कि इसमें भारतीय खिलाड़ी 12 पदक जीतेंगे। यूं देखा जाए तो लंदन में जब 2012 में पिछले ओलंपिक खेल हुए थे, तब भी प्राइसवाटर हाउसकूपर्स ने जो शत-प्रतिशत सच साबित हुई। चार साल पहले उसने भारत के 6 पदक जीतने की भविष्यवाणी की थी और भारत ने जीते भी 6 पदक। 
प्राइसवाटर हाउसकूपर्स ने लंदन ओलिंपिक शुरू होने से पहले भविष्यवाणी की थी कि भारत 30वें ओलिंपिक में इस बार छह पदक हासिल करेगा और लंदन में भारत के पदकों की संख्या छह पहुंची। भारत ने ओलिंपिक के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिया था।
 
इससे पहले 2008 में 29वें ओलंपिक खेलों का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में किया था। बीजिंग ओलिंपिक में भारत को तीन पदक हासिल हुए थे। हालांकि तब भी प्राइसवाटर हाउसकूपर्स ने भारत के छह पदक जीतने की भविष्यवाणी की थी जो उस समय 50 प्रतिशत सही साबित हुई थी लेकिन लंदन ओलंपिक में उसकी भविष्यवाणी शत-प्रतिशत सही साबित हो गई।
 
भारत ने लंदन में निशानेबाजी में दो, कुश्ती में दो, बैडमिंटन में एक और महिला मुक्केबाजी में एक पदक हासिल किया। भारत ने इन खेलों में अपना रिकॉर्ड 81 सदस्यीय दल उतारा था, जिसने ओलिंपिक इतिहास का सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन कर डाला।
 
भारत ने 2010 में दिल्ली में अपनी मेजबानी में हुए राष्ट्रमंडल खेलों अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।
 
पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार ने रजत पदक और रायफल निशानेबाज गगन नारंग ने कांस्य पदक पर निशाना साधा जबकि महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम का पंच कांस्य पदक लगा। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी कांस्य पदक जीता। पहलवान योगेश्वर दत्त ने कांस्य जीतकर देश को पांचवां पदक दिलाया जबकि बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार छठा पदक दिलाने में सफल रहे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घुड़सवारी में वालेंटियर अधिकारी बने नरिन्दर