Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीता अंबानी ने 'रियो' में वितरित किए पदक

हमें फॉलो करें नीता अंबानी ने 'रियो' में वितरित किए पदक
रियो डी जेनेरियो , सोमवार, 8 अगस्त 2016 (22:49 IST)
रियो डी जेनेरियो। भारतीय खेल प्रशंसकों के लिए सोमवार को उस समय गौरवपूर्ण क्षण आया जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की नवनियुक्त सदस्य नीता अंबानी ने खेलों के महाआयोजन रियो ओलंपिक में पदक समारोह में विजेताओं को पदक वितरित किए। 
रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने रियो खेलों में महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ये पदक दिए। वे ओलंपिक पुरस्कार वितरण समारोह में पदक देने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
 
नीता अंबानी ने अमेरिका की कैथलीन लेडेकी को स्वर्ण पदक, ब्रिटेन की जैज कार्लिन को रजत और अमेरिकी की ही लियाह स्मिथ को कांस्य पदक दिया। उल्लेखनीय है कि 52 वर्षीय नीता अंबानी को हाल ही में आईओसी की सदस्य सूची में शामिल किया गया था और वह इस हाई प्रोफाइल वैश्विक खेल इकाई के साथ 70 वर्ष की उम्र तक जुड़ी रहेंगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'रियो' में जर्मनी से आखिरी सेकंड्‍स में हारा भारत