Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीमा डिस्कस थ्रो फाइनल में क्वालीफाई से चूकीं

हमें फॉलो करें सीमा डिस्कस थ्रो फाइनल में क्वालीफाई से चूकीं
, मंगलवार, 16 अगस्त 2016 (11:28 IST)
रियो डि जेनेरियो। भारतीय डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यहां मंगलवार को रियो ओलंपिक में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं।
             
रियो डि जेनेरो के ओलंपिक स्टेडियम में डिस्कस थ्रो के क्वालिफाइंग में भारतीय एथलीट ने 57.58 मीटर की दूरी तक चक्का फेंका और अपने निराशाजनक प्रदर्शन से वह कुल 34 एथलीटों में 20वें स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में शीर्ष 12 एथलीटों को फाइनल में प्रवेश मिलता है।
             
33 वर्षीय सीमा ने पहले प्रयास में 57.58 मीटर दूरी तक चक्का फेंक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे प्रयास में वह फाउल कर बैठीं। तीसरे थ्रो में उन्होंने निराशाजनक रूप से 56.78 मीटर की दूरी तक चक्का फेंका। सीमा अपने ग्रुप बी में नौंवें और और ओवरऑल 20वें स्थान पर रहकर क्वालीफाई करने से चूक गईं।
           
हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली सीमा ने 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उनके नाम राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक हैं जिनमें से दो रजत पदक हैं। लेकिन रियो ओलंपिक में अन्य भारतीय खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच सीमा भी अपवाद साबित नहीं हुईं।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बास्केटबाल स्टेडियम के बाहर गिरा कैमरा, सात घायल