Publish Date: Fri, 19 Aug 2016 (08:05 IST)
Updated Date: Fri, 19 Aug 2016 (08:08 IST)
रियो डि जेनेरियो। रफ्तार के बेताज बादशाह जमैका के उसेन बोल्ट ने 200 मीटर का स्वर्ण पद जीत लिया है। बोल्ट ने 19.78 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
200 मीटर में कनाडा के आद्रें डि ग्रासे को रजत और फ्रांस के क्रिस्टोफे लेमेत्रे को कांस्य पदक मिला। बोल्ट ने इससे पहले, 100 मीटर फर्राटा का स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था।
बोल्ट ने लगातार तीसरे ओलंपिक में 100 और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता है। बोल्ट का ओलंपिक में यह आठवां स्वर्ण पदक है। (वार्ता)