Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेम कविता :: ज़िंदगी गज़ल बन गई...

Advertiesment
hindi love poem
ज़िंदगी गज़ल बन गई
आप जरा मुस्कुराइए
किसी नज़्म की बोल बन
ओठों पर छा जाइए। 


 
आपका यूं मुस्कुराना
दिल को भी लुभाता है
ज़ुल्फों का यूं ही लहराना
सपनों में है आपको बुलाता।
 
देखिए जरा आप तो मुड़कर
गीत बनके गुनगुनाइए
चांद बनके निकला करें ज़िंदगी में
ईद बनकर आप छा जाइए। 
 
ज़िंदगी गज़ल बन गई
आप जरा मुस्कुराइए
मेरे गीतों को तो जरा
आप ओंठों पर लाइए।
 
फूलों की महक बनकर
दिल में उतर जाइए
ज़िंदगी गज़ल बन गई
आप जरा मुस्कुराइए।
 
तु्म्हारी ज़ुल्फों के साये में
दिल करता है खो जाऊं
किसी कविता की पंक्ति बन
तुम्हारे ओंठों पे आ जाऊं। 
 
जो दिल की हसरत थी
वो ज़बां पर न आ पाई
ज़िंदगी गज़ल बन गई
आप जरा मुस्कुराइए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंकुरित लहसुन के 5 फायदे जानकर, हैरान हो जाएंगे आप