suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेम कविता : रख दो हथेलियों पर अक्षर

Advertiesment
प्रेम कविता
रख दो 
इन कांपती हथेलियों पर 
कुछ गुलाबी अक्षर 
कुछ भीगी हुई नीली मात्राएं 
बादामी होता जीवन का व्याकरण, 
चाहती हूं कि उग ही आए कोई कविता
अंकुरित हो जाए कोई भाव, 
प्रस्फुटित हो जाए कोई विचार 
फूटने लगे ललछौंही कोंपलें ...
मेरी हथेली की ऊर्वरा शक्ति
सिर्फ जानते हो तुम 
और तुम ही दे सकते हो 
कोई रंगीन सी उगती हुई कविता 
इस 'रंगहीन' वक्त में.... 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उपन्यास "रिस्क@इश्क" अब जुग्गेरनौट बूक्स एप पर उपलब्ध