Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोमांटिक प्रेम गी‍त : मधुर मिलन कैसे होगा?

Advertiesment
madhur milan kaise hoga
मैं गीतों का राजकुमार
तुम गजलों की शहजादी


 
यह तो बताओ हम दोनों का
मधुर मिलन कैसे होगा
अब संगम कैसे होगा।
 
मैं भौंरे का अल्हड़पन
तुम बेला की खुशबू प्यारी
यह तो बताओ हम दोनों का
मधुर मिलन कैसे होगा
अब संगम कैसे होगा।
 
मैं परिंदे का पागलपन
तुम दीया की बाती प्यारी
यह तो बताओ हम दोनों का
मधुर मिलन कैसे होगा
अब संगम कैसे होगा।
 
मैं वर्षा की बूंद अनाथ
तुम सागर की सीपी प्यारी
मोती मैं बन जाऊं आकर
यह संभव कैसे होगा
मधुर मिलन कैसे होगा
अब संगम कैसे होगा।
 
मैं सूरज की पहली किरण
तुम धरती की खुशबू न्यारी
यह तो बताओ हम दोनों का
मधुर मिलन कैसे होगा
अब संगम कैसे होगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi