Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेम काव्य : इस कदर उसकी यादें सताने लगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prem Geet
webdunia

राकेशधर द्विवेदी

इस कदर उसकी यादें
सताने लगी,


 
वो सपने में हूर बनकर
आने लगी।
 
यह तो उसका मुझ पर
अहसान था,
वो मुझे देखकर
मुस्काने लगी।
 
चांद से अब मैं कैसे
शिकवा करूं,
वो चांदनी बनकर
गुनगुनाने लगी।
 
इस कदर उसकी यादें
सताने लगी,
वो सपने में हूर बनकर
आने लगी।
 
देखकर उसको
मुझको ऐसा लगा,
जिंदगी फिर से
गीत गाने लगी।
 
मैं न कैसे गजल
उस पर लिखूं,
वो फूल बनकर
मुस्काने लगी।
 
इस कदर उसकी यादें
सताने लगी,
वो सपने में हूर बनकर
आने लगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi