Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इश्क के कुछ उसूल थे पहले

Advertiesment
हमें फॉलो करें इश्क प्रेम प्यार मोहब्बत रोमांस
सूर्यभानु गुप्त

दिल लगाने की भूल थे पहले।
अब जो पत्थर हैं फूल थे पहले।

तुझसे मिलकर हुए हैं कारआमद1
चाँद-तारे फुजूल थे पहले

लोग गिरते नहीं थे नजरों से,
इश्क के कुछ उसूल थे पहले।

झूठे इल्जाम मान लेते थे,
हाय! कैसे रसूल थे पहले।

अन्नदाता हैं अब गुलाबों के
जितने सूखे बबूल थे पहले।

जिनके नामों पे आज रहते हैं,
वे ही रास्तों की धूल थे पहले।

कारआमद = उपयोगी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi