Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जाने क्या होता

Advertiesment
हमें फॉलो करें जाने क्या होता नया ज्ञानोदय रवींद्र भ्रमर प्रेम गीत कविता रोमांस
जयकृष्ण राय तुषार

जाने क्या होता इन
प्यार भरी बातों में
रिश्ते बन जाते हैं
चंद मुलाकातों में
मौसम कोई हो
हम अनायास गाते हैं
बंजारे होंठ मधुर
बाँसुरी बजाते हैं
मेहँदी के रंग
उभर आते हैं हाथों में।
खुली-खुली आँखों में
स्वप्न सगुन होते हैं
हम मन के क्षितिजों पर
इंद्रधनुष बोते हैं
चंद्रमा उगाते हम
अँधियारी रातों में।
सुधियों में हम तेरे
भूख-प्यास भूले हैं
पतझर में भी
जाने क्यों पलाश फूले हैं
शहनाई गूँज रही
मंडपों कनातों में।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi