Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रब ने बनाई जोड़ी....

Advertiesment
हमें फॉलो करें रब जोड़ी फैसल खान सनम हाफिज
कभी साथ थे, फिर बिछड़े, अब बँधे रिश्तों में- सबकी जोड़ी रब बनाता है, यह इस वाकये से फिर साबित हो गया। एक शख्स जिसके विवाह के लिए घर परेशान था, उसे मनचाही बीवी तो मिली, पर ऐसी, जिसे उसका परिवार सालों से जानता था और कभी दोनों परिवार साथ-साथ भी रहे थे और समय के वेग में बिछड़ने के बाद रिश्तों के बंधन में फिर आ मिले।

फैसल खान क्वींस में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी हैं। फैसल के माता-पिता आगरा के रहने वाले हैं और फैसल का जन्म लंदन में हुआ था। वे मुस्लिम हैं और अमेरिकी नागरिक। 32 साल की इस शख्सियत को ऐसी बीवी चाहिए थी, जो दोनों संस्कारों का तालमेल बेहतर तरीके से कर सके। दो माह तक उनकी माँ उन्हें चित्र दिखाती रही, लेकिन बात नहीं जमी। वे करीब 100 लड़कियाँ देख चुके थे।

जब मिले 36 गुण- पिछले साल गर्मियों की बात है। फैसल की बहन ने उन्हें अपनी एक दोस्त का ई-मेल दिया। इस लड़की का नाम था सनम हाफिज। ये पाकिस्तान में जन्मी थी और ब्रुकलिन कोनी आयलैंड हॉस्पिटल में तंत्रिका तंत्र विशेषज्ञ हैं। जब दोनों ने एक-दूसरे को मेल किया तो मानो 36 गुण मिल गए हों। दोनों की माँ पाकिस्तान में एक साथ कॉलेज जाती थीं।

दोनों के पिता पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में थे। दोनों परिवार लंदन में अक्सर मिलते थे। फैसल और सनम साथ खेलते भी थे। परंतु समय ने कुछ ऐसा चक्र चलाया कि दोनों परिवार एक-दूसरे से दूर हो गए और सालों तक नहीं मिल पाए। परंतु फैसल की बहन और सनम की दोस्ती दोनों परिवार को पास लाई और फिर बातें हुई रिश्तों की...।

और प्यार हो गया... - फैसल और सनम ने क्वींस के फ्लशिंग में रात का भोजन साथ करना तय किया और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। पिछले सप्ताह दोनों की कार्लटन में शादी हो गई। पहले जब सनम से पूछा कि क्या वे किस्मत में विश्वास करती हैं, इस पर उनका जवाब था- कोई ऐसा आपके जीवन में आए, आपकी मान्यताओं को चुनौती देने लगे और धीरे-धीरे वह आपके मन को सुहाने लगे तो तकदीर पर यकीन होता है

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi