Romance Tips %e0%a4%b5%e0%a5%8b %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 %e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%96%e0%a4%ab%e0%a4%be %e0%a4%96%e0%a4%ab%e0%a4%be 109061600058_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वो हैं जरा खफा-खफा...

Advertiesment
रोमांस
NDND
जब आपका बॉयफ्रेंड आपसे किसी छोटी-सी बात पर गुस्सा हो जाए और लाख मनाने पर भी न माने तो आपको क्या करना चाहिए। यदि बात हाथ से निकल गई हो तो यह समझने में ही भलाई है कि अच्छा हुआ जो ऐसे व्यक्ति से पीछा छूट गया और यदि नहीं तो फिर कुछ नकारात्मक तरीके अपनाने होंगे जिससे वह तड़पकर आपके पास आ जाए।

पूरी तरह से उससे दूर रहने का प्रयास करें। कुछ भी बात न करें। कोई सॉरी नहीं, कोई गुडबाई नहीं तथा कोई सफाई नहीं। फोन आए तो अपना फोन स्विच ऑफ कर दें। कुछ नए मित्रों के साथ अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें।

यदि आपके पास उसका ई-मेल आता है तो उसे बिना कुछ लिखे ही सेंड कर दें। यदि वॉइस मेल पर कुछ मैसेज आए तो उसे बिना सुने ही डिलीट कर दें।

उस तक किसी भी तरह यह खबर पहुँचाएँ कि उसका पक्का दोस्त आपसे दोस्ती करने के लिए तैयार है और आपको भी वो अच्छा लगता है। कभी उसके सामने ही उसके दोस्त के साथ होटल में जाएँ और बहुत अच्छी तरह से अभिनय करें।

थोड़े समय बाद उसको मालूम पड़ना चाहिए कि आपने अपना जीवन समाज सेवा में लगाने का फैसला कर लिया है और आप किसी आश्रम में जाने का मन बना रही हैं। सफेद कपड़ों का प्रयोग शुरू कर दें। होटल में जाने पर सबके सामने बिल्कुल सात्विक आहार का आर्डर दें कोई न कोई तो ये खबर उस तक पहुँचाएगा ही।

और अंत में ब्रह्मास्त्र का प्रयोग..उस तक यह खबर पहुँचाएँ कि आप बेहद गंभीर रूप से बीमार हैं यदि उसके मन में आपके लिए प्यार होगा तो वह अपने आप खिंचा चला आएगा। नहीं तो उसे बॉय-बॉय कह देना ही ठीक है

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi