Publish Date: Mon, 28 Feb 2022 (20:17 IST)
Updated Date: Mon, 28 Feb 2022 (21:02 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों पर हमले जारी रखे हैं। करीब 1 लाख रूसी सैनिक अपने हथियारों के साथ यूक्रेन की सीमा में दाखिल हुए हैं।
इस बीच ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जो ईंधन खत्म हो जाने के बाद रूसी सैनिकों ने अपने वाहनों को सड़क पर ही छोड़ दिया हो। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जहां एक रूसी टैंक को यूक्रेन के एक किसान ने अपने ट्रैक्टर से चुरा लिया है।
सोशल मीडिया में इस वीडियो के शेयर किए जाने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं। कई लोग यह कह रहे हैं कि अगर यह सही नहीं भी होगा तो भी यह हमें हंसने के लिए मजबूर कर रहा है।