Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बोले पुतिन, यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों पर हमला करना नहीं चाहता रूस

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बोले पुतिन, यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों पर हमला करना नहीं चाहता रूस
, रविवार, 6 मार्च 2022 (23:14 IST)
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच रविवार को हुई बातचीत का मुख्य केंद्रबिंदु यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा था।
 
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सरकारी आवास ‘एलीसी’ ने कहा कि मैक्रों के आग्रह पर पुतिन को कॉल किया गया था और दोनों नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक बातचीत हुई।
 
फ्रांस के एक अधिकारी ने कहा कि मैक्रों ने चेर्नोबिल और अन्य परमाणु संयंत्रों में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के सुरक्षा मानकों पर अमल सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मैक्रों ने पुतिन से कहा कि इन संयंत्रों को रूसी हमले में निशाना न बनाया जाए।
 
अधिकारी के अनुसार पुतिन ने कहा कि उनका इरादा परमाणु संयंत्रों पर हमला करना नहीं है और वह इस मसले पर आईएईए, यूक्रेन और रूस के बीच ‘बातचीत’ के सिद्धांत पर सहमत हैं। उसने कहा कि आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण बातचीत होनी है।
webdunia
मैक्रों ने रूस से अपने सैन्य अभियान रोकने की एक बार फिर अपील की और नागरिकों के संरक्षण तथा मानवीय सहायता तक उनकी पहुंच की अनुमति देने की आवश्यकता पर बल दिया।
 
अधिकारी ने जोर देकर कहा कि मारियुपोल सहित विभिन्न स्थानों पर रविवार को (मानवीय) स्थिति बहुत कठिन रही। उन्होंने कहा कि हमारी मांग फिर से वही है: हम चाहते हैं कि रूस इन मांगों पर त्वरित और स्पष्ट रूप से अपनी प्रतिक्रिया दे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ukraine Russia War : ऑपरेशन गंगा के तहत 76 फ्लाइट्‍स से 15920 भारतीय यूक्रेन से वापस लौटे