Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय वायु सेना का बड़ा फैसला, कोबरा वॉरियर अभ्यास में नहीं होगी शामिल

Advertiesment
Russia Ukraine war
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने यूक्रेन में संकट से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए अगले महीने ब्रिटेन में होने वाले बहुपक्षीय हवाई अभ्यास में अपना विमान तैनात न करने का फैसला किया है। ‘कोबरा वॉरियर’ नाम का यह अभ्यास ब्रिटेन के वडिंगटन में 6 से 27 मार्च तक होना है।
 
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, 'हाल के घटनाक्रम के मद्देनजर भारतीय वायु सेना ने ब्रिटेन में कोबरा वॉरियर अभ्यास 2022 के लिए अपना विमान न तैनात करने का फैसला किया है।'
 
बहरहाल, भारतीय वायु सेना ने अभ्यास से हटने की वजहों का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले के बाद यह फैसला लिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि इस घोषणा से कुछ दिनों पहले भारतीय वायु सेना ने कहा था कि वह अभ्यास के लिए 5 युद्धक विमानों को भेजेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेलेंस्की ने कीव छोड़ने के अमेरिकी प्रस्ताव को किया खारिज, कहा- मुझे गोला-बारूद चाहिए यात्रा नहीं