Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UkraineRussiaWar️ : रूस ने यूक्रेन पर लगाया पुतिन की हत्या की कोशिश का आरोप, मार गिराए 2 ड्रोन

खतरनाक मोड़ पर रूस यूक्रेन युद्ध

हमें फॉलो करें UkraineRussiaWar️ : रूस ने यूक्रेन पर लगाया पुतिन की हत्या की कोशिश का आरोप, मार गिराए 2 ड्रोन
, बुधवार, 3 मई 2023 (20:02 IST)
  • यूक्रेन ने हमले से किया इंकार
  • रूस बोला- भुगतना होगा परिणाम
  • विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश
     
मॉस्को। Russia Ukraine War : रूस का दावा है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की हत्या का प्रयास किया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक यूक्रेन ने बुधवार रात क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया। ड्रोन हमले का उद्देश्य राष्ट्रपति पुतिन की हत्या करना था। दोनों ड्रोन को मार गिराया गया है।

मॉस्को के निवासियों ने भी स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के बाद क्रेमलिन की दीवारों के पीछे विस्फोटों की आवाज सुनी थी। इसके बाद क्रेमलिन के ऊपर आसमान में धुआं उठता दिखाई दिया था। 

क्रेमलिन का कहना है कि 9 मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद 9  मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।
webdunia

एक स्थानीय टेलीग्राम चैनल ने स्थानीय निवासियों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज को भी शेयर किया है। हालांकि इस हमले को लेकर यूक्रेन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 
webdunia
सुनियोजित आतंकी हमला : रूसी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन ने दो ड्रोन के जरिए क्रेमलिन को निशाना बनाने की कोशिश की। दोनों ड्रोन को मार गिराया गया है।

इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। क्रेमलिन ने इस घटना को सुनियोजित आतंकवादी हमला और रूस के राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास करार दिया है।

यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन : क्रेमलिन पर रूस के ड्रोन हमले के आरोपों पर यूक्रेन ने भी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन किसी भी हमला नहीं करता। हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। हम रूसी संघ के क्षेत्र पर हमला नहीं करते।

video smoke seen over kremlin after alleged drone attack by ukraine 
ड्रोन पर रोक : रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, कीव प्रशासन ने रात में पुतिन के क्रेमलिन पर ड्रोन हमले का प्रयास किया। 2 ड्रोन क्रेमलिन के आसपास उड़ते हुए देखे गए थे। जिसके खिलाफ तत्काल एक्शन लेते हुए ढेर कर दिया गया। क्रेमिलिन पर हमले के बाद मॉस्को में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।

क्या कहा क्रेमलिन ने : क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्ल्ड क्लास बनेगा खजुराहो रेलवे स्टेशन, दिखेगी महाराजा छत्रसाल की झलक