Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या अब खत्म होगी जंग? 1 हजार यूक्रेनी सैनिकों के सरेंडर का रूस ने किया दावा

हमें फॉलो करें क्या अब खत्म होगी जंग? 1 हजार यूक्रेनी सैनिकों के सरेंडर का रूस ने किया दावा
, बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (22:55 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन में युद्ध के 49 दिन हो चुके हैं। युद्ध के बाद भी दोनों देशों के बीच नरमी के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। युद्ध के बीच रूस ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यूक्रेन के दक्षिणी पूर्वी शहर मारियुपोल में 1000 से ज्यादा यूक्रेनी नौसेनिकों ने उनके सामने सरेंडर कर दिया है।
 
रूस के चेचन्या गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी दी है।
कादिरोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 1,000 से अधिक नौसैनिकों ने आज मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया है। इनमें से सैकड़ों घायल हैं। यही उनकी तरफ से उठाया गया सही कदम है।
 
पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्सक को आजाद देश के तौर पर मान्यता देने के बाद यूक्रेनी सेना के द्वारा यहां लगातार किए जा रहे हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।
 
इस हमले को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान का उद्धेश् यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना है। यूक्रेन पर कब्जा जमाने का उनका कोई इरादा नहीं है।
webdunia
इससे पहले रूस ने मारियुपोल शहर को चारों तरफ से घेर लिया था। कई दिनों से इसकी घेराबंदी हो रही थी। यूक्रेन ने भी कहा था कि मारियुपोल शहर पर रूस ने घेराबंदी की है। मारियुपोल में बंदरगाह है जहां कई विदेशी जहाज पिछले एक महीने से फंसे हुए हैं। अब रूस के दावे से इस पर और असर पड़ने की आशंका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नारायणमूर्ति दामाद ब्रिटिश मंत्री ऋषि सुनक ने मांगी माफी, 'पार्टीगेट' के लिए भरा जुर्माना