Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Russia Ukraine War : रूस के मिसाइल हमले में पुलिस विभाग की इमारत तबाह, हॉस्पिटल पर भी हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia Ukraine War : रूस के मिसाइल हमले में पुलिस विभाग की इमारत तबाह, हॉस्पिटल पर भी हमला
, बुधवार, 2 मार्च 2022 (13:18 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार सातवें दिन भी भीषण जंग जारी। रूसी सेना ने खेरसान पर कब्जा कर लिया है। कीव-खारकीव में बमबारी भी तेज हो गई है। खारकीव में तबाही की तस्वीरें सामने आई खारकीव में रूसी पैराट्रूपर्स ने हॉस्पिटल को बनाया निशाना। रूस के मिसाइल हमले में पुलिस विभाग की इमारत तबाह हो गई।
 
इस बीच युक्रेन का दावा, खारकीव में रूसी गोलीबारी में 21 लोगों की मौत, 113 लोग घायल। खेरसान रिवर पोर्ट और रेलवे स्टेशन पर रूस का कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि बेलारूस उनके खिलाफ यूक्रेन में सैनिक भेज सकता है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। हम यूक्रेन को 1 बिलियन डॉलर की मदद देंगे। अमेरिका ने रूस के लिए अपना एयर स्पेस भी बंद कर दिया है।
 
यूक्रेन में रूसी हमले को तत्काल रोकने और सभी रूसी बलों की वापसी की मांग संबंधी प्रस्ताव पर 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को दोपहर में मतदान किया जाएगा।
 
इससे पहले मंगलवार रात रूसी फोर्सेस ने राजधानी कीव के टीवी टावर पर मिसाइल अटैक किया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। हाईअलर्ट पर रूस और अमेरिका ने परमाणु बल। रूस और यूक्रेन के बीच आज पोलैंड में होगी बातचीत। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेबिनार में बोले मोदी, दुनिया में बन रही नई व्यवस्थाओं में भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी