Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War Updates : कीव में निकासी काफिले पर रूस का हमला, 7 की मौत

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War Updates : कीव में निकासी काफिले पर रूस का हमला, 7 की मौत
, रविवार, 13 मार्च 2022 (07:17 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 18वें दिन भी जंग जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। रूसी सेना ने कई इलाकों पर कब्जा कर ‍लिया है। यूक्रेन भी रूसी हमला का जवाब दे रहा है। उसने आज 6 रूसी विमान नष्‍ट करने का दावा किया। युद्ध से जुड़ी हर जानकारी...
 
कीव में निकासी काफिले पर रूस का हमला : यूक्रेनी खुफिया सेवा ने दावा किया कि रूसी सेना ने कीव क्षेत्र में एक निकासी काफिले पर हमला किया, जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई। हमले के बाद आक्रमणकारियों ने बचे हुए लोगों को वापस पेरेमोहा गांव की तरफ मुड़ने के लिए मजबूर किया और अब वह उन्हें गांव से बाहर नहीं आने दे रहे हैं। रूस हमले की शुरुआत से ही नागरिकों को निशाना बनाने के दावों को नकारता आया है।
पुतिन से बातचीत के लिए जेलेंस्की तैयार : यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्की रूसी राष्‍ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने येरूशेलम में बातचीत का प्रस्ताव रखते हुए इसराइल के प्रधानमंत्री से मध्यस्थता की अपील की है।
 
मॉस्को शेयर बाजार 18 मार्च तक बंद रहेगा : रूस के केंद्रीय बैंक ने घोषणा की कि वह मॉस्को शेयर बाजार के इक्विटी बाजार में 18 मार्च तक व्यापार शुरू नहीं करेगा। सीएनएन ने बैंक ऑफ रसिया के हवाले से कहा कि विदेशी मुद्रा बाजार सोमवार सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) खुलेगा और उत्पाद व्यवसाय भी तभी शुरू होगा। बैंक की वेबसाइट पर बताया गया कि शेयर बाजार पर अगले हफ्ते का फैसला बाद में घोषित किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia-Ukraine War : जेलेंस्की ने पुतिन के सामने रखा बातचीत का प्रस्ताव, इसराइल के PM से की मध्यस्थता की अपील