Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूक्रेन का दावा, रूस के 86 विमान, 444 टैंकों को किया तबाह, 14000 सैनिक भी मारे

हमें फॉलो करें यूक्रेन का दावा, रूस के 86 विमान, 444 टैंकों को किया तबाह, 14000 सैनिक भी मारे
, गुरुवार, 17 मार्च 2022 (18:58 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन में पिछले 22 दिनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध का शिकार मासूम लोग भी हो रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसने रूस को अब तक कितना नुकसान पहुंचाया है। 
 
ट्‍वीट में यूक्रेन ने जानकारी दी कि उसने रूस के 14000 सैनिकों को मार गिराया है। जबकि 86 एयरक्राफ्ट, 108 हेलिकॉप्टर्स और 444 टैंकों को तबाह कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के 103 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं। 
 
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने मारियुपोल शहर में एक थिएटर को ध्वस्त कर दिया है, जहां सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी।
अधिकारी वहां फंसे लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं। इस बीच एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग थिएटर पर हुए हमले में बचने में कामयाब रहे। इस बीच रूस ने गुरुवार को एक और शहर में कई नागरिक इमारतों को नष्ट कर दिया। 
 
मारियुपोल सिटी काउंसिल ने बताया कि थिएटर पर बुधवार को हवाई हमला किया गया। सिटी काउंसिल ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें दिख रहा है कि इमारत का एक हिस्सा तबाह हो गया है। इमारत के तहखाने में सैंकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल, CNG को जाएंगे भूल, नितिन गडकरी ने पेश की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से चलने वाली गाड़ी, सिंगल चार्ज में दौड़ती है 650 किलोमीटर