Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका लगाएगा रूस के साथ व्यापार पर प्रतिबंध, अमेरिकी सीनेट ने पारित किया विधेयक

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका लगाएगा रूस के साथ व्यापार पर प्रतिबंध, अमेरिकी सीनेट ने पारित किया विधेयक
, गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (23:47 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंध निलंबित करने और रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित 2 विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सांसदों ने दोनों विधेयकों का भारी समर्थन किया।

दोनों विधेयकों को बृहस्पतिवार को बाद में अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद इन्हें हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद दोनों विधेयक कानून बन जाएंगे।

सीनेट ने दोनों विधेयकों को 100-0 से पारित कर दिया। रूस के साथ व्यापार निलंबित करने संबंधी विधेयक के जरिए अमेरिका के लिए रूस से आयात होने वाले विभिन्न सामानों पर ऊंचे शुल्क वसूलने का रास्ता साफ हो जाएगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UNHRC से सस्पेंड हुआ रूस, भारत ने मॉस्को के खिलाफ UNGA में लाए प्रस्ताव पर फिर नहीं की वोटिंग, दिया यह बयान