Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia-Ukraine War : युद्ध के 10वें दिन सामने आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कही यह बड़ी बात

हमें फॉलो करें Russia-Ukraine War : युद्ध के 10वें दिन सामने आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कही यह बड़ी बात
, शनिवार, 5 मार्च 2022 (18:44 IST)
मास्को/नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में घमासान युद्ध चल रहा है। इस बीच युद्ध के 10वें दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर सामने आए हैं।
ALSO READ: अब NATO पर भड़के जेलेंस्की, 10000 रूसी सैनिक मारने का किया दावा
उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर ऑपरेशन शुरू करना बड़ा कठिन फैसला था। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन से नाजीवादियों को हटाना होगा। 

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चलाना हमारे लिए बड़ा फैसला था। हमने डोनबास को शांति से हल करने की कोशिश की लेकिन यूक्रेन ने शांति में अड़ंगा लगाया।
 
भारत सरकार ने बनाया दबाव : इस बीच भारत ने यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर गहन चिंता जताते हुए उनके लिए सुरक्षित गलियारा बनाने के वास्ते तत्काल युद्धविराम को लेकर रूस और यूक्रेन की सरकार पर दबाव बनाया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सूमी में फंसे छात्रों से आश्रयों के अंदर रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। 
 
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि हम यूक्रेन के सूमी में में भारतीय छात्रों के बारे में बहुत चिंतित हैं। हमने उनके वास्ते एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम को लेकर कई संपर्कों के जरिए रूस और यूक्रेन की सरकारों पर दबाव डाला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है महाराजा दिग्विजय सिंह जाम साहेब और Poland कनेक्शन?