भगवान शिव के कई नाम हैं जैसे शिव, शंकर, शम्भु, नीलकंठ, गंगाधर, त्रिशूलधारी, मृत्युंजय, पशुपति, पंचवक्त्र, शितिकंठ, खंडपरशु, प्रमथाधिव, रुद्र, आदिगुरु, महादेव, विष्णुवल्लभ, महाकाल, पितामह, संसार वैद्य, सर्वज्ञ, परमात्मा, कपाली, भैरव आदि कहा जाता है। लेकिन हम बताएंगे यहां 10 प्रमुख नामों का अर्थ।
1.परमेश्वर- सर्वोच्च ईश्वर।
2.सर्वेश्वर- सभी का ईश्वर।
3.जगदिश्वर या विश्वेश्वर- जगत या सारे विश्व का ईश्वर।
4.महेश्वर- सबसे महान ईश्वर या माया के अधीश्वर।
5.योगेश्वर- योग का ईश्वर।
6.आदिश्वर- सबसे पहला ईश्वर।
7.त्रिलोकेश्वर- तीनों लोक का ईश्वर।
8.अनीश्वर- जो स्वयं ही सबके स्वामी है।
9.अर्धनारीश्वर- आधे नर और आधी नारी के रूप में पूर्ण ईश्वर।
10.शिव- वह जो नहीं है और वह जो शुभ है।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें