Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यदि ये पत्थर है आपके पास तो मिलेगी आसमानी मदद!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Spirit
, शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (15:25 IST)
समुद्र किनारे ऐसे हजारों रंग-बिरंगे पत्थर मिल जाएंगे, जो अद्भुत होंगे। ये पत्थर बहुत ही खूबसूरत होते हैं। इनमें से ही किसी भाग्यशाली को ऐसा भी पत्थर मिल सकता है, जो किस्मत को बदलने वाला हो। समुद्र में तैरने वाले पत्थर भी होते हैं। नाविक और समुद्र में ही रहने वालों के लिए ये पत्थर बहुत काम आते हैं। इस तरह के पत्थरों के कई उपयोग होते हैं। ये गोल और चिकने होते हैं। इसकी माला भी बनाई जा सकती है और इसको गृह-सज्जा के काम में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि हजारों-लाखों में से कोई एक पत्थर ऐसा होता है, जो अद्भुत और चमत्कारिक हो।
हिन्दू पौराणिक ग्रंथों में एक विशेष प्रकार के रत्न का उल्लेख मिलता है, जिसे 'आत्मरत्न' कहते हैं, जो चमत्कारिक रूप से लाभ देने वाला है। यह अंडाकार होता है। इस रत्न को सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर पहनने से कोई दिव्य आत्मा हमेशा उसकी रक्षा करती है। इस रत्न की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे गौर से देखने पर इसकी लकीरें हिलती-डुलती नजर आती हैं।
 
विदेशों में आत्मा के आह्वान करने के लिए इस रत्न का उपयोग करते हैं। यह काले भूरे रंग का चमकीला पत्थर होता है, जो शालिग्राम जैसा दिखाई देता है। इसके पास होने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होने लगती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिसंबर 2016 : बारह राशियों का मासिक भविष्यफल