Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छुट्टियाँ मनाएँ गोआ में

गोआ के लुभावने समुद्र तट

हमें फॉलो करें छुट्टियाँ मनाएँ गोआ में

गायत्री शर्मा

PRPR
हम सभी को छुट्टियों का बहाना चाहिए। छुट्टियों का यदि सदुपयोग हो जाए तो उसका पूरा-पूरा मजा लिया जा सकता है। गोआ एक ऐसा स्थान है, जहाँ आप जिंदगी का भरपूर मजा ले सकते हैं।

यहाँ के लुभावने समुद्र तट व फ्रेंक लाइफ स्टाइल आपमें एक नई ऊर्जा का संचार कर देगी और आप कह उठेंगे कि 'क्या जिंदगी वाकई में इतनी खूबसूरत है।' यदि आप उन्मुक्तता पसंद करते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ अंतरंग पल गुजारना चाहते हैं तो 'गोआ' आपके लिए बेहतर पर्यटन स्थल सिद्ध होगा।

लुभावने समुद्र तट :-
गोआ भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ अनगिनत 'समुद्र तट' हैं, जहाँ की स्वच्छंद व उन्मुक्त लाइफ स्टाइल पर्यटकों को गोआ की ओर खींच लाती है। गोआ में इतने अधिक बीच है कि पर्यटक को गोआ के सभी बीचों को देखने में एक महीने से भी अधिक वक्त लग जाएगा।

  वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी गोआ बहुत प्रसिद्ध है। गोआ के इन समुद्र तटों पर आप समुद्र की लहरों पर वाटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वाटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वाटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।      
विदेशी सैलानियों की बहुतायत व लुभावने समुद्र तट का मस्त नजारा भारतीय पर्यटकों को भी सहसा गोआ आने को आमंत्रित करता है। नवविवाहितों के हनीमून के लिए भी गोआ एक बढ़िया स्थान है।

गोआ के कुछ प्रसिद्ध 'बीच' दोला पाउला, कैलेंगुट, अंजुना, आरामबोल, कोलवा, मीरामार, वागाटोर, अगोंडा आदि हैं, जिनसे होकर मांडवी, चापोरा, जुआरी, साल, तालपोना और तीराकोल नामक छ: नदियाँ बहती हैं।

अंजुना बीच :- यह डबोलिन एयरपोर्ट से 57 किमी दूर स्थित है। यह गोआ के बड़े समुद्र तट में शुमार है। अंजुना बीच उत्तर, दक्षिण और मध्य तीन भागों में विभाजित है। इसके उत्तरी भाग में कई सारे बड़े, रेस्टोरेंट व होटल हैं। इस बीच पर एक बहुत बड़ा साप्ताहिक बाजार भी लगता है।

webdunia
PRPR
कैलेंगुट बीच :- यह गोआ के समुद्र तट में सबसे खूबसूरत 'बीच' है। डबोलिन एयरपोर्ट से इसकी दूरी 48 किमी है। यह गोआ पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहाँ के लेट नाइट डिस्को, रेस्टोरेंट व मार्केट पर्यटकों की पहली पसंद है। इस खूबसूरत बीच के आसपास बागा और कोडोंलिन दो अन्य समुद्र तट है। यह बीच तैराकी के लिए बहुत अच्छी जगह है।

गोआ मतलब फुल मस्ती :-
वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी गोआ बहुत प्रसिद्ध है। गोआ के इन समुद्र तटों पर आप समुद्र की लहरों पर वाटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वाटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वाटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

मानसून में गोआ की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। हरियाली की चादर ओढ़ने से यहाँ के समुद्रतटीय इलाके व सड़के और भी खूबसूरत हो जाती है और ऐसे में गोआ की सड़कों पर अपने हमसफर के साथ लांग ड्राइव का मजा ही कुछ और होता है। आपको यहाँ बाइक आसानी से किराए पर मिल जाएँगी, जिसकी सवारी करके आप गोआ के हसीन नजारों का आनंद उठा सकते हैं।

गोआ के प्रमुख शहर :-
पणजी :-
पणजी गोआ की राजधानी व एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यहाँ की सँकरी गलियाँ और उनमें स्थित सुंदर चर्च पणजी को एक अलग ही खूबसूरती प्रदान करते हैं। यहाँ का चर्च ऑफ अवर लेडी इमेक्यूलेट, लार्गो दा इग्रेजा, गोआ स्टेट म्यूजियम, जामा मस्जिद, दूधसागर फॉल, महालक्ष्मी मंदिर और मारूती मंदिर पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

मपुसा :-
यह गोआ का एक प्रमुख तीसरा बड़ा शहर है। शुक्रवार को लगने वाला यहाँ का साप्ताहिक बाजार पर्यटकों के लिए खरीददारी का अच्छा स्थान है। यहाँ का पुराना हनुमान मंदिर, द चर्च ऑफ अवर लेडी मिरेकल, लार्ड बोधगेश्वर टेंपल, टोर्डा आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

webdunia
PRPR
मडगाँव :-
यह दक्षिणी गोआ का प्रमुख नगर है। यह गोआ का दूसरा बड़ा शहर ‍तथा व्यवसायिक केंद्र है। यहाँ के मार्केट बहुत प्रसिद्ध है। यदि आप शॉपिंग के शौकीन है तो मडगाँव आपके लिए एक अच्छा स्थान है। यहाँ के पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र चर्च ऑफ होली स्पिरिट, हाऊस ऑफ सेवन गेबेल्स, कोल्वा बीच, एनसेस्ट्रल गोआ आदि है।

गोआ के ऐतिहासिक चर्च व खूबसूरत मंदिर :-
गोआ के ऐतिहासिक चर्च व खूबसूरत मंदिर भी पर्यटकों को गोआ में छुट्टियाँ बिताने को आमंत्रित करते हैं। गोआ के ऐतिहासिक चर्चों में सेंट फ्रांसिस, ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, सालीगाँव, रकोल आदि चर्च है। इसके अतिरिक्त सेंट काजरन चर्च, सेंट आगस्टीन टॉवर, ननरी ऑफ सेंट मोनिका तथा सेंट ऐरक्स चर्च भी प्रसिद्ध है।

गोआ के प्रसिद्ध मंदिरों में कामाक्षी, सप्तकेटेश्‍वर, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर और महालक्ष्मी मंदिर आदि हैं।

* गोआ के अभयारण्य :-
गोआ में कई संग्रहालय व अभयारण्य है। बोंडला अभयारण्य, कावल वन्य प्राणी अभयारण्य, कोटिजाओ वन्य प्राणी अभयारण्य आदि प्रमुख है। इसके अलावा गोआ का अगुडा किला भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।

* गोआ जाने का बेहतर समय :-
गोआ जाने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस मौसम में यहाँ बहुतायत में पर्यटक आते हैं। जून से सिंतबर तक यहाँ बहुत अधिक वर्षा होती है इसलिए इस मौसम में यहाँ पर्यटक कम ही आते हैं। ईसाइयों की बहुलता के कारण क्रिसमस के समय गोआ में बहुत सारे सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनका आनंद लेने के लिए पर्यटक इस समय विशेष तौर पर गोआ आते हैं।

* कैसे पहुँचें गोआ :-
गोआ का निकटतम हवाईअड्डा डबोलिन हवाई अड्डा है, जो गोआ से लगभग 29 किमी दूर है। गोआ के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई से सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। गोआ 'कोंकण रेलवे' से जुड़ा है अत: ट्रेन से भी आप आसानी से गोआ पहुँच सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी गोआ का सीधा संबंध मुंबई, बेंगलुरू, पुणे आदि शहरों से है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi