sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिकिनी, बेब्स और बीच : वेलकम टू गोवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें गोवा पर्यटन
गर्मी में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 3 बीज़ यानबिकिनी, बेब्स और बीच के लिए मशहूर गोवा बांहेफैलाएं आपका स्वागत करने के लिए तैयार है।

भारत के सबसे फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन गोवा में आपको एक-दूसरे के हाथ थामे कई जोड़े मिल जाएंगे। खूबसूरत बीचेस, शानदार मौसम, काजू की मादक फेनी, बेहतरीन नाइट लाइफ और शानदार कैसिनो के साथ में हसीन साथी हो, तो कहना ही क्या?

इसलिए सिर्फ देशी ही नहीं, विदेशी पर्यटकों पर भी गोवा का जादू सर चढ़ कर बोलता है। कहते हैं, कि जो एक बार गोवा आ जाए तो वो बार-बार यहां आना चाहता है। तो आइए आपको लिए चलते हैं गोवा की सैर पर।


खूबसूरत बीचेस :-
FILE


यहां छोटे-बड़े लगभग 40 समुद्री तट है जिनमें से कुछ समुद्र तट तो अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। यही वजह है कि गोवा की विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान है। गोवा के लुभावने समुद्री-तटों की लंबी कतार में अंजुना बीच, पालोलेम बीच, कैलेंगुट बीच, बागा बीच, मीरामार बीच, बागाटोर बीच, सिंकेरियन बीच प्रमुख हैं।

आमतौर पर गोवा में गर्मी के मौसम में पर्यटकों की भीड़ जुटती है लेकिन जुआरी नदी के मुहाने पर स्थित डोनापाउला बीच और इसके विपरीत दिशा में कोलवा बीच ऐसे सागर तटों में शुमार है जहां पर्यटक विशेष तौर पर मानसून के मौसम में आते है। मडगांव से 60 कि.मी. दूर दूधसागर फॉल्स भी मानसून में अपने चरम पर होता है।

रिवर क्रूज : -
FILE


मांडवी नदी के तट पर बसे इस शहर में शाम के समय सैलानी रिवर क्रूज का आनंद लेने पहुंचते हैं। मांडवी पर तैरते क्रूज पर संगीत एवं नृत्य के कार्यक्रम में गोवा की संस्कृति की एक झलक देखने को मिलती है। नदी के दूसरे तट पर मछुआरों की रंगबिरंगी मोटर बोट कतार में खड़ी एक अलग दृश्य बनाती है।


शानदार कैसीनो :-
FILE


गोवा में कैसिनो और क्रूज़ कैसिनो भी बेहद लोकप्रिय हैं।

क्रूज़ कैसिनो में पर्यटक सिर्फ जुआ खेलने का ही मजा नहीं लेते बल्कि जहाज की विभिन्न मंजिलों पर रेस्तरां, केंडल लाइट डिनर और नाच-गाने का भी भरपूर लुत्फ उठाते हैं। दरअसल यहां की नैसर्गिक सुंदरता के साथ स्वच्छंद और उन्मुक्त जीवन जीने का तरीका ही खासतौर पर पर्यटकों को गोवा की ओर खींच लाता है।


भारत का रोम :-
FILE


गोवा की सुन्दरता केवल यहां के सागर तटों तक ही सीमित नहीं है। यहां कई ऐतिहासिक चर्च हैं जिनमें सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, सालीगांव और रकोल सेमिनरी महत्वपूर्ण हैं। इनके अलावा सेंट काजरन चर्च, सेंट आगस्टीन टॉवर, ननरी ऑफ सेंट मोनिका और सेंट एरक्स चर्च भी मशहूर है।

दरअसल चर्चों के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि करीब 450 वर्ष के पुर्तगाली उपनिवेश काल में यहां अनेक भव्य चर्च बनाए गए थे, जिनके कारण आज गोवा को भारत का रोम भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुद्र के किनारों और मशहूर स्थापत्य कला के लिए ही जाना जाता है।


गोवा का खानपान :-
FILE


गोवा में नॉन-वेजिटेरियन और सी-फूड बेहद लोकप्रिय है लेकिन इन्हें ज्यादातर कॉन्टिनेंटल तरीके से पकाया जाता है। यहां का मुख्य भोजन ही मछली करी के साथ चावल है। कई पर्यटक तो लजीज सी-फूड का मजा लेने ही खासतौर पर गोवा आते हैं।

यहां खाना पकाने में व्यापक रूप से नारियल, नारियल तेल और विशेष तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं।

गोवा में सबसे लोकप्रिय पेय फेनी है इसमें भी काजू फेनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जो काजू के पेड़ के फल के किण्वन से बनाई जाती है। नारियल फेनी भी यहां काफी पसंद की जाती है। मिठाई के रूप में यहां सामान्य तौर पर चॉकलेट, केक, पेस्ट्री जैसे यूरोपीय व्यंजन प्रचलित हैं।


गोवा कार्निवाल : -
FILE


गोवा कार्निवाल गोवा के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जिसे देखने देश से ही नहीं विदेश के कोने-कोने से सैलानी यहां पहुंचते हैं। गोवा कार्निवाल यहां की लोक संस्कृति की एक शानदार झलक पेश करता है। हर बार इसे एक खास थीम से भी जोड़ा जाता है। दरअसल गोवा में इसका चलन पुर्तगालियों के जरिए आया और फिर समय के साथ ये यहां की स्थानीय संस्कृति में रच-बस गया।

गोवा कार्निवाल तीन दिन चलने वाला गीत-संगीत, रंग-मनोरंजन का त्योहार है। इस दौरान छुट्टी की रंगत हर चेहरे पर छाई रहती है। बेहद प्राचीन होने के साथ-साथ यह बसंत आगमन पर व्यक्त की जाने वाली खुशी का प्रतीक भी है। इस दौरान हर तरफ बस उमंग का सैलाब ही दिखाई पड़ता है।

गोवा के मुख्य कस्बों व गांवों की भीड़ भरी गलियों में रंगबिरंगे लिबास और मुखौटे पहने जन-समूह और हवाओं में गूंजता ढोल-मृदंग का संगीत चारों ओर उल्लास का माहौल बनाता है। झांकियों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार लोक कलाओं व लोक संगीत का समां बांधते हैं। झांकी में सबसे आगे चलते हैं गोवा के पारंपरिक राजा और उनके पीछे नाचते-गाते लोग।







हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi