sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मॉरीशस : धरती का स्वर्ग

Advertiesment
हमें फॉलो करें मॉरीशस
, शनिवार, 17 मई 2008 (17:33 IST)
मॉरीशस के प्राकृतिक सौन्दर्य को देखकर ऐसा लगता है मानो धरती से स्वर्ग में आ गए हों। मॉरीशस की मुद्रा रुपी है परन्तु यूरोप के पर्यटकों के लिए वस्तुओं की कीमत यूरो में होगी। इस द्वीप में सफर करने के लिए मई से दिसंबर तक का समय उपयुक्त है। इस क्षेत्र की प्रमुख भाषा क्रियोल है। अन्य भाषाएँ जो यहाँ प्रचलित हैं, वे है अँग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी, क्रियोल।

WDWD
पोर्ट लुईस मॉरीशस की राजधानी है। अन्य मुख्य शहर हैं मोका, क्योरपाइप, वाकोस, फोइनिक्स, क्वाटरे बोर्नस, रोस हिल, बिउ बासिन।
मॉरीशस का क्षेत्रफल 330 वर्ग किलोमीटर है तथा आसपास समुद्री किनारे हैं। समुद्र के किनारे कोरल रीफ( समुद्र के पास पाया जाने वाला एक विशेष पौधा ) से घिरे हुए हैं। समुद्र के किनारे मनोरंजन की सारी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। विभिन्न प्रकार की जलीय क्रीड़ाएँ खेल पर्यटकों के मध्य लोकप्रिय हैं जैसे वाटर सर्फिंग, वाटर स्कीइंग, पैरासेलिंग, सबमैरीन डाइव, जल स्कूटर, राइडिंग, ट्यूब राइडिंग, वोट सेलिंग आदि।

पोर्ट लुईस एक प्रमुख व्यापारिक तथा पर्यटक स्थल है। इस शहर में घूमने के लिए आप बाल्टर बीच( पुल) पर टहल सकते हैं। इस बीच का प्राकृतिक सौन्दर्य मनभावन है। थोड़ी ही दूर में वालंटियर प्वाइंट पर्यटक स्थल है। मॉरीशस में मोका एक प्रमुख शहर है। यहाँ पर आप महात्मा गाँधी इंस्टीट्यूट देख सकते हैं।

रोस हिल - इस शहर में खरीदारी के लिए माल्स, अरब टाउन मार्केट तथा टाउन सेंटर बाज़ार प्रसिद्ध हैं।
क्योरपाइप - यह शहर शॉपिंग तथा भारतीय वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध है। बॉटनिकल गार्डन्स तथा ट्राउ और सर्फस क्रेटर अब पर्यटक स्थल के रूप में लोकप्रिय हैं।

माहेबर्ग में नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम एक महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल है। यहाँ पर नाट्री डेम देस एंगेस (चर्च) प्रसिद्ध स्थल है। मॉरीशस में हस्तशिल्प बहुत ही प्रसिद्ध है। यह कला काफी सालों से चलती आ रही है।

पैंपलमाउसेस - यहाँ का शुगर एडवेंचर म्यूज़ियम बहुत ही मशहूर है। इस म्यूज़ियम में मॉरीशस के सांस्कृतिक तथा साहित्यिक जानकारियाँ उपलब्ध हैं।
कासेला बर्ड पार्क - ब्लैक नदी के पास स्थित यह पार्क 20 किलोमीटर जमीन पर स्थित है। इस जगह पर 140 प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है पिंक पिंजन पक्षी। यह पक्षी आसानी से दिखाई नहीं देते। अन्य मुख्य आकर्षण के केन्द्र हैं- शेर, तालाब में पाई जाने वाली मछली, कछुआ, बंदर आदि।
  ग्रान्ड बेसिन मारे आक्स वाकोस शहर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। आइलैंड के एक लुप्त ज्वालामुखी में दो झील इस जगह पर मिलती हैं। यह एक धार्मिक स्थल है। यहाँ पर महाशिवरात्रि के समय मॉरीशस में रहने वाले हिन्दू धर्म के लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं      

ग्रान्ड बेसिन मारे आक्स वाकोस शहर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। आइलैंड के एक लुप्त ज्वालामुखी में दो झील इस जगह पर मिलती हैं। यह एक धार्मिक स्थल है। यहाँ पर महाशिवरात्रि के समय मॉरीशस में रहने वाले हिन्दू धर्म के लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।

मॉरीशस के व्यंजन पर्यटकों के मन को लुभा लेते हैं। यहाँ के व्यंजनों में काफी विविधता है। यहाँ पर मुख्य रूप से क्रिओल, फ्रेंच तथा चायनीज़ लोग रहते हैं तथा इसी सांस्कृतिक मिश्रण का प्रभाव व्यंजनों पर दिखाई देता है।

भारतीय संस्कृति का प्रभाव भी यहाँ के खानपान पर नज़र आता है। भारत की प्रसिद्ध मिठाइयाँ गुलाब जामुन और रसगुल्ला इस जगह उपलब्ध हैं। भारत से सीधे वायुयान सेवा मॉरीशस तक पहुँचने के लिए उपलब्ध है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi