Publish Date: Sat, 28 Dec 2024 (15:20 IST)
Updated Date: Fri, 26 Dec 2025 (11:37 IST)
31st night party: कई लोग अंग्रेजी न्यू ईयर का स्वागत करते हैं। इस दौरान लोग रात में पार्टी का आयोजन करते हैं। यदि आप भी थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाने का सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसी 10 बेस्ट जगहें जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा और आपकी 31 दिसंबर की रात यादगार बन जाएगी। भारत में ही ऐसे ऐसे सैंकड़ों स्थान जहां जाकर आप थर्टी फर्स्ट की पार्टी का आनंद ले सकते हैं।
ALSO READ: New Year 2025 Cake Recipe: नए साल का जश्न मनाएं इन स्पेशल केक के साथ, अभी नोट करें रेसिपी
1. गोवा : यहां पर थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाना बहुत ही बेस्ट रहेगा क्योंकि यह बना ही मोज मजे के लिए हैं। समुद्र के किनारे ये फिर क्रूज पर आप 31st new year सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई समुद्री तट है और एक विशालकाय झरना भी जिसे दूधसागर कहते हैं।
2. कोलकाता : यहां पर भी थर्टी फर्स्ट की बहुत ही धूम रहती है। रात में खूब नाच गाना और पार्टी होती है। पूरा शहर जगमगरा रहा होता है। बहुत ही अच्छा नजारा होता है।
3. मुंबई : यहां की तो बात ही अलग है। गेटवे ऑफ इंडिया हो, चौपाटी हो या नरीमन पाइंट हर जगह थर्टी फर्स्ट की पार्टी के लिए लोग एकत्रित हो जाते हैं। कैफे और होटलें खचाखच भरी होती है। क्रूज पर भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
5. पांडिचेरी : यहां पर भी आप समुद्र के तट पर या अरोमा गार्डन में थर्टी फर्स्ट की पार्टी मना सकते हैं। यहां डीजे के साथ डांस, म्यूजिक और बेस्ट फूड का मजा ले सकते हैं। यहां पर लाइट के शो भी होते हैं।
6. बेंगलुरु : आईटी हब बेंगलुरु में भी आप थर्टी फर्स्ट की पार्टी मना सकते हैं। यहां पर कई जगहों पर बेहतरीन शो का आयोजन होता हैं जहां पर बेली डांसर्स और फायर बाजीगर आपका आनंद करते हैं। पैकेज में भोजन और पेय पदार्थों के साथ आप डीजे पर डांस का मजा भी ले सकते हैं।
8. युसमर्ग : लगभग 7,500 फीट की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के केंद्र में स्थित युसमर्ग बहुत ही खूबसूरत जगह है। इसे यीशु का मेदो भी कहते हैं। एक मान्यता के अनुसार यह वह स्थान है जहां यीशु (ईसा मसीह) एक बार रहे थे। यही आप यहां नहीं जाना चाहते हैं तो विश्व के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक गुलमर्ग चले जाएं या सोनामार्ग चले जाएं तीनों ही जगह बर्फ के लिए प्रसिद्ध हैं।
9. कन्याकुमारी : हिन्दुओं के सबसे बड़े तीर्थ स्थल के पास बहुत ही खूबसूरत समुंदर है। यहां पर अरब, बंगल और हिन्द सागर का मिलन होता है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त को देखना अद्भुत है।
10. दमन दीव: दमन और दीव गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। यह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। दमण दीव में दीव सबसे बेस्ट है आप यहीं पर जाएं। दीव के तटों पर केसरी सूर्य, सुनहरी रेत और नीले रंग के समुद्र का दिव्य मिलन नजर आता है। यहां सुंदर नजारों के साथ प्रकृति के संगीत का आनंद लिया जा सकता है। दीव पर पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए किलों और विशाल गिरजाघरों को भी देखा जा सकता है। यहां पर प्रमुख 6 तट हैं- देवका तट, जामपोर तट, चक्रतीर्थ तट, गोमटीमाला तट, वनकभारा तट और नागोआ तट।