Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोवा में घूमने लायक 5 खास जगहें

हमें फॉलो करें गोवा में घूमने लायक 5 खास जगहें

अनिरुद्ध जोशी

, बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (18:55 IST)
पणजी, मडगांव, वास्को, मापुसा तथा पोंडा राज्य के प्रमुख शहर हैं। पणजी गोवा राज्य की राजधानी है, जो मांडवी नदी के तट पर स्थित है। भारतीय राज्य गोवा में वैसे तो आप कभी भी घूमने जाएं मौसम सुहाना ही मिलेगा लेकिन दिसंबर से मार्च के बीच में यहां पर अच्‍छी चहल-पहल होती है। यहां घूमने के लिए वैसे तो सैंकड़ों स्पॉट है परंतु हम आपके लिए लाएं है 5 महत्वपूर्ण जगहों की जानकारी।
 
 
प्रदेश के सुनहरे लम्बे समुद्र तट, आकर्षक चर्च, मंदिर, पुराने किले और कलात्मक भग्नावशेषों ने पर्यटन को गोवा का प्रमुख उद्योग बना दिया है। जहां, यहां संगीत, नाच-गाना, ड्रम और गिटार की धुनें शांत, स्वच्छ व मनोरंजक वातावरण प्रस्तुत करती हैं, वहीं यहां का समुद्री भोजन दुनिया भर में प्रसिद्ध है। भरपूर मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए गोवा एक आदर्श स्थान है।
 
गोवा दो भागों में बंटा हुआ है- उत्तरी गोवा जहां का प्रमुख शहर पणजी है जो गोवा की राजधानी भी है। दक्षिणी गोवा जहां का प्रमुख शहर मडगांव। यह दो जिले हैं। इन दोनों ही जिले में समुद्र तट के साथ ही जंगल और झरने देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य कई मनोरंजक और रोमांचक जगहें भी यहां देखने को मिलेगी। पणजी या मडगांव कहीं पर भी रुककर आप दोनों जिले घूम सकते हैं।
 
webdunia
1. बागा और कालांगुट तट बीच : भारतीय राज्य गोवा के तट विश्व प्रसिद्ध हैं। दुनिया भर से यहां लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। गोवा चारों ओर समुद्र से घिरा है। मीरामार, कालांगुट तट, पोलोलेम तट, बागा तट, मोवोर, केवेलोसिम तट, जुआरी नदी पर डोना पाऊला तट, अंजुना तट, आराम बोल तट, वागाटोर तट, चापोरा तट, मोजोर्डा तट, सिंकेरियन, वरका तट, कोलवा तट, बेनाउलिम तट, बोगमोलो तट, पालोलेम तट, हरमल तट, मांडवी आदि तट यहां पर प्रसिद्ध है। हालांकि सबसे लोकप्रिय बागा और कालांगुट बीच देखने लायक है।
 
संपूर्ण गोवा में इतने अधिक समुद्र तट हैं कि पर्यटकों को गोवा के सभी तटों को देखने में एक महीने से भी अधिक वक्त लग जाएगा। गोवा के इन समुद्र तटों पर, आप समुद्र की लहरों पर वॉटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वॉटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वॉटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
 
2. दूधसागर झरना : यह झरना भारतीय राज्य गोवा के पश्‍चिमी मंडोवी नदी से निकलता है जो कि पश्चिमी घाट के पहाड़ों के ऊपर से गिरता है। यह लगभग 320 मीटर ऊंचा है और इस झरने के पास ही भगवान महावीर अभ्यारण भी मौजूद है। यह झरना गोआ की राजधानी पणजी से 60 कीलोमीटर दूर कर्नाटक और गोवा राज्य के बॉर्डर पर मौजूद है।
 
3 बोंडला वन्‍य जीवन अभयारण्‍य : यहां पर हरी भरी सुंदर पहाड़ियों के साथ ही आपको सांभर, हिरण, गौर (भारतीय भैंसा), काले मुंह वाले लंगूर, भेड़िए और जंगली सुअर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा गोवा में भगवान महावीर अभ्यारण्य, कोटीगाओ वन्यजीव अभ्यारण्य और महादेई वन्यजीव अभ्यारण्य खास है।
 
4. पणजी : पणजी में बेसिलिका ऑफ बॉम ‍जीसस चर्च और मूर्ति मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर सहित कई प्राचीन मंदिर और चर्च है। यहां का पुराना शहर देखने लायक है। यहां अंग्रेजों के जमाने की जेल है, जहां स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों को रखा जाता था। यहां नदी और समुद्र का संगम भी एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां मांडवी नदी के ऊपर बना ब्रिज देखने लायक है। गोआ की प्रमुख नदियां जिनके कारण समुद्र तटों पर चार चांद लग जाते हैं- मांडवी, चापोरा, जुआरी, साल, तालपोना और तीराकोल नामक छ: नदियां बहती हैं।
 
5. अगुआड़ा किला : यह किला उत्तरी गोवा में एक पहाड़ी की चोटी पर मंडोवी नदी और अरब सागर के संगम पर स्थित है। पुर्तगालियों ने इस किले का निर्माण मराठों और डचों के खिलाफ रक्षा के लिए किया था। यहां एक गहरी सूखी खाई है और 1864 में निर्मित एक 13 मीटर ऊंचा प्रकाश स्तंभ है। किले के भीतर कई इमारतें अभी भी बहुत अच्छी स्थिति में हैं। उत्तरी गोवा में चपोरा किला भी देखने लायक है।
 
कैसे पहुंचे : यहां पहुंचने के लिए मुख्यत: दो मार्ग है- महाराष्ट्र के मुंबई से गोवा और कर्नाटक के बेलगाम से गोवा। गोवा की राजधानी पणजी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'ह्यूमन' के ट्रेलर को दर्शकों और मशहूर हस्तियों से मिल रही वाहवाही