Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया के 7 खूबसूरत बीच पर जाकर आनंद लें समुद्र की लहरों का

हमें फॉलो करें दुनिया के 7 खूबसूरत बीच पर जाकर आनंद लें समुद्र की लहरों का

अनिरुद्ध जोशी

, शनिवार, 4 जून 2022 (10:38 IST)
sea
World Beach : दुनियां में हजारों सुंदर समुद्री तट है। यहां बारिश के मौसम को छोड़कर आप समुद्री लहरों का आनंद ले सकते हैं। बारिश में समुद्र में खतरा बड़ जाता है। हालांकि बारिश में भी कुछ समुद्री तटों पर आनंद दोगुना हो जाता है। हालांकि दुनिया के हर बीच पर जाने का समय अलग अलग होता है। स्टेंडर्ड समय नवंबर से अप्रैल के मध्य तक माना जाता है। आओ जानते हैं दुनिनया के 7 खूबसूरत बीचों के बारे में संक्षिप्त जानकारी।

 
1. कोवलम बीच, केरल (Kovalam Beach, Kerala) : भारत के केरल राज्य में तिरूवनंतपुरम के पास सबसे प्रसिद्ध कोवलम बीच मनमोहक और बहुत ही सुंदर है जो आंखों को बहुत ही सुकून देता है। यह बीच अपनी सुन्‍दरता और पर्यटकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाओं के लिए जाना जाता है।
 
2. साउथ बीच, मियामी (South Beach, Miami) : संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित मियामी का समुद्री तट अपनी सुंदरता और मनोरंजन के लिए विश्‍व प्रसिद्ध है। यहां पर जाकर आप अपने सुकून के पल गुजार सकते है।
 
3. व्हाइट बीच, फिलीपींस (White Beach, Philippines) : फिलीपींस में दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ द्वीपों में से एक बोराके द्वीप पर व्हाइट बीच स्थित है। यहां सुकून के साथ ही कई तरह के समुद्री खेल भी हैं। दूर तक फैली सफेद रंग की बालू और नीले समुद्र को निहारना बहुत ही सुकून भरा है। 
 
4. कुटा बीच, बाली, इंडोनेशिया (Kuta Beach, Bali, Indonesia) : इंडोनेशिया के सबसे खुबसूरत द्वीप बाली में स्थित कुटा बीच सूर्यास्‍त के लिए विश्‍व प्रसिद्ध है। यहां आप कई तरह का मजला लेने के साथ ही सुकून के लिए एकांत में भी रह सकते हैं।
 
5. ला कोंचा, स्पेन (La Concha, Spain) : योरपीय देश में स्पेन का ला कोंचा बीच नंबर वन माना जाता है। यह एक छोटे आईलैंड पर लोगों को छोटे बीचेस पर फन करने का मैाका मिलता है और साथ ही सुंदरता एवं सुकून की तलाश के लिए यहां लोग आते हैं। 
 
6. सांचो बे, ब्राजील (sancho bay fernando de noronha brazil) : ब्राजील का 'सांचो बे बीच' दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज और रोमांच के साथ ही सुकून भरा बीच है। यह समुद्र तट फर्नांडो डे नोरोन्हा द्वीपसमूह में है। इस बीच पर डॉल्फिनऔर कछुओं की मस्ती भी देखी जा सकती है।
 
7. बोल्डर बीच, दक्षिण अफ्रीका (boulder beach south africa) : इस बीच को बोल्डर बे के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आप अफ्रीकी पेंगुइन के दर्शन भी कर सकते हैं, जो बड़ी संख्या में पाई जाती हैं। यह वक्त बिताना बहुत ही सुकूनभरा होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सम्राट पृथ्वीराज ऑफर हुई तो मेरा पहला सवाल था- यह रोल कैसे निभा पाऊंगा: अक्षय कुमार