Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मार्च में भारत की इन 5 शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर, सफर को बनाएं यादगार

हमें फॉलो करें मार्च में भारत की इन 5 शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर, सफर को बनाएं यादगार

अनिरुद्ध जोशी

Places to visit in March: मार्च का माह घूमने के लिए बहुत ही बेस्ट है। मार्च के बाद गर्मी की शुरुआत हो जाता है। यदि आप मार्च के माह में टूर का प्लान बना रहे हैं तो आपके के देशभर में कई जगहें हैं। आपको तय करना है कि आपको समुद्र के किनारे जाना हैं ये की पहाड़ों पर चढ़ना है। जंगल में घूमना है या‍ कि किसी ऐतिहासिक स्थल को देखना है। ऐसे में हम लाएं आपके लिए 5 शानदार जगह। 
 
1. समुद्र के किनारे :यदि आप समुद्र के किनारे इंजॉय करना चाहते हैं तो कुछ बेस्ट जगहें हैं। कपल हैं या बैचलर हैं तो गोवा जाएं। फैमेली है तो मुंबई, कोवलम, द्वारिका, जगन्नाथ, रामेश्‍वरम, कन्याकुमारी या दमण और दीव जाएं। बजट थोड़ा बड़ा सकते हैं तो पांडिचेरी, लक्ष्यद्वीप या फिर अंडमान और‍ निकोबार जा सकते हैं। मार्च के दौरान तीर्थ क्षेत्र छोड़कर आपको सभी जगह पर वॉटर एक्टिविटी मिलेगी।
 
2. पहाड़ों की गोद में : यदि आप पहाड़ों पर घूमना चाहते हैं तो उत्तराखंड या हिमाचल के किसी बेस्ट डेस्टिनेशन पर जाएं। हिमाचल में शिमला और मनाली सबसे प्रसिद्ध स्थल है। उत्तराखंड में अल्मोड़ा, नैनिताल, ऋषिकेश, मसूरी आदि जगह जा सकते हैं। मध्यप्रदेश में पचमड़ी और महाराष्ट्र में लोनावाला बेस्ट जगह है।
webdunia
3. जंगल की सैर : यदि आप जंगल घूमने का शौक रखते हैं तो भारत में कई भयानक जंगल है। राजस्थान में रणथम्भौर और सारिस्का के जंगल, गुजरात में गिरनार, बंगाल में सुंदरबन, असम में कांजीरंगा आदि सैंकड़ों जंगल है लेकिन हम आपको सलाह देंगे मध्यप्रदेश के कान्हा किसली वन में जाने के लिए या बांधवगढ़ जाएं। एशिया के सबसे सुरम्य और खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वों में से एक है कान्हा राष्ट्रीय उद्यान। यहां काला हिरण, बारहसिंगा, सांभर और चीतलों को एकसाथ देखा जा सकता है। इसके अलावा यहां बाघ, तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, गौर, भैंसे, सियार आदि हजारों पशु और पक्षियों का झुंड है। मंडला और जबलपुर शहर से सड़क मार्ग द्वारा 'कान्हा राष्ट्रीय उद्यान' तक पहुंचा जा सकता है।
 
4. ऐतिहासिक स्थल : यदि आपको हेरिटेज स्थल पसंद हैं तो राजस्थान के चित्तौड़, जयपुर और उदयपुर जाएं या मध्यप्रदेश के मांडू, खजुराओ या ओरछा जाएं। उदयपुर में भी आप कभी भी जा सकते हैं। यहां आप झीलों का मजा ले सकते हैं। यहां की हवेलियों और महलों की भव्यता को देखकर दुनिया भर के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी (गुलाबी शहर) के नाम से भी जाना जाता है। इसके सौंदर्य से आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह शहर सुंदर किलों, मंदिरों व संग्रहालय आदि से अपनी शोभा बढ़ाता है।
webdunia
5. रेगिस्तान : यदि आपने रेगिस्तान नहीं देखा है तो राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जरूर जाएं। बाड़मेर राजस्थान में स्थित एक छोटा किंतु रंगों से भरपूर शहर है, लेकिन इसको देखना राजस्थान को देखना है। दूसरी ओर अनुपम वास्तुशिल्प, मधुर लोक संगीत, विपुल सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को अपने में संजोए हुए जैसलमेर स्वर्ण नगरी के रूप में विख्यात है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रपति जेलेंस्की और RRR का क्या कनेक्शन है, नाटू नाटू के लिए क्यों ख़ास है यूक्रेन