Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोवा के शानदार समुद्री तट की सैर!

भारत के शानदार समुद्री तट-7

Advertiesment
हमें फॉलो करें गोवा

अनिरुद्ध जोशी

- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
 
WD

भारत के पुराणों और प्राचीन ग्रंथों में गोवा का उल्लेख मिलता है। इसे पहले गोपराष्ट्र, गोपकपुरी, गोपकपट्टन, गोअंचल, गोवे, गोवापुरी, गोपकापाटन, गोमंत, चंद्रपुर और चंदौर नाम से जाना जाता था। परशुराम ने बाणों की वर्षा से इसे पीछे धकेल दिया था, इसी कारण इसे वाणस्थली भी कहा जाता है।

जिस स्थान का नाम पुर्तगाल के यात्रियों ने गोवा रखा, वह आज का छोटा-सा समुद्र तटीय शहर गोअ-वेल्हा है। बाद में समूचे द्वीप क्षेत्र को गोआ या गोवा कहा जाने लगा। पुर्तगालियों ने यहां ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया। गोवा लगभग 500 वर्ष तक पुर्तगालियों के अधीन रहा।

यहां की मातृ भाषा कोंकण और मराठी है। 1000 साल पहले कहा जाता है कि गोआ 'कोंकण काशी' के नाम से जाना जाता था। हालांकि पुर्तगाली लोगों ने यहां के इतिहास और मूल संस्कृति का नामोनिशान मिटाकर धर्मांतरण का ही काम किया हो, ऐसा नहीं, उन्होंने यहां की प्राकृतिक और धन संपदा को लूटकर पुर्तगाल में भेज दिया।

webdunia
 
WD
भारतीय राज्य गोवा के तट विश्व प्रसिद्ध हैं। दुनिया भर से यहां लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। गोवा चारों ओर समुद्र से घिरा है। यहां पहुंचने के लिए मुख्यत: दो मार्ग है- महाराष्ट्र के मुंबई से गोवा और कर्नाटक के बेलगाम से गोवा। गोवा की राजधानी पणजी है।

प्रदेश के सुनहरे लम्बे समुद्र तट, आकर्षक चर्च, मंदिर, पुराने किले और कलात्मक भग्नावशेषों ने पर्यटन को गोवा का प्रमुख उद्योग बना दिया है।

जहां, यहां संगीत, नाच-गाना, ड्रम और गिटार की धुनें शांत, स्वच्छ व मनोरंजक वातावरण प्रस्तुत करती हैं, वहीं यहां का समुद्री भोजन दुनिया भर में प्रसिद्ध है। भरपूर मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए गोवा एक आदर्श स्थान है।

संपूर्ण गोवा में इतने अधिक समुद्र तट हैं कि पर्यटकों को गोवा के सभी तटों को देखने में एक महीने से भी अधिक वक्त लग जाएगा। गोवा के इन समुद्र तटों पर, आप समुद्र की लहरों पर वॉटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वॉटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वॉटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

पणजी, मडगांव, वास्को, मापुसा तथा पोंडा राज्य के प्रमुख शहर हैं। पणजी गोवा राज्य की राजधानी है, जो मांडवी नदी के तट पर स्थित है। यहां मांडवी नदी के ऊपर बना ब्रिज देखने लायक है।

पणजी में बेसिलिका ऑफ बॉम ‍जीसस चर्च और मूर्ति मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर सहित कई प्राचीन मंदिर और चर्च है। यहां का पुराना शहर देखने लायक है। यहां अंग्रेजों के जमाने की जेल है, जहां स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों को रखा जाता था। यहां नदी और समुद्र का संगम भी एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है।

गोवा के प्रमुख तट है- मीरामार, कालांगुट तट, पोलोलेम तट, बागा तट, मोवोर, केवेलोसिम तट, जुआरी नदी पर डोना पाऊला तट, अंजुना तट, आराम बोल तट, वागाटोर तट, चापोरा तट, मोजोर्डा तट, सिंकेरियन, वरका तट, कोलवा तट, बेनाउलिम तट, बोगमोलो तट, पालोलेम तट, हरमल तट, मांडवी नदी आदि।

गोआ की प्रमुख नदियां जिनके कारण समुद्र तटों पर चार चांद लग जाते हैं- मांडवी, चापोरा, जुआरी, साल, तालपोना और तीराकोल नामक छ: नदियां बहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi