Publish Date: Sat, 06 May 2017 (14:31 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:05 IST)
ज्यादातर पुरुषों को अक्सर लगता है कि बेड में उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन होती है और वे किसी भी तरह से कामदेव के अवतार से कम नहीं हैं, लेकिन फिर भी सेक्स के दौरान या बाद में वह एक नीरस और उबाऊ काम अक्सर करते हैं।
सेक्स के दौरान पुरुषों की क्षमता से जुड़े एक अध्ययन में एक ऐसी गलती सामने आई है, जिसे ज्यादातर पुरुष करते हैं। वे अपनी यौन क्षमताओं को लेकर शेखी बघारने से बाज नहीं आते हैं और यह एक ऐसी बात है जो कि महिलाओं को नापसंद होती है। इस कारण कई बार उनकी पार्टनर का मूड भी उखड़ जाता है।
'क्या महिलाओं के ऑर्गैजम का संबंध पुरुषत्व से है?' विषय पर आधारित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरुषों द्वारा अपनी सेक्सुअल पॉवर के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बातें करना महिलाओं को उनकी कमजोरी की तरह लगता है। सेक्स रिसर्च पेपर पर प्रकाशित होने वाले एक जर्नल के मुताबिक, ज्यादातर पुरुष यह बताने में दिलचस्पी रखते हैं कि वह बेड पर कितने बेहतर हैं।