Publish Date: Thu, 04 Feb 2016 (21:51 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:32 IST)
लंदन। एक बुजुर्ग को यौनकर्मी से संबंध बनाना महंगा पड़ गया। संबंध बनाते हुए उसकी मौत हो गई। वेबसाइट डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक वृद्ध की मौत के बाद बुजुर्ग की महिला साथी उसके साथ फंस गई और फिर दोनों को ऑपरेशन के बाद अलग किया गया।
इस वेबसाइट पर वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक यौनकर्मी अपने वृद्ध ग्राहक के साथ फंसी हुई नजर आ रही है। दोनों को एक कंबल से ढंक कर अस्पताल लाया गया। यह वीडियो सबसे पहले चीन में यूट्यूब के वर्जन पर नजर आया।
यौनकर्मी और वृद्ध की इस हालत को वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई, लेकिन कहा जा रहा है कि यौन संबंधों के दौरान वृद्ध की मौत हो गई थी और यौनकर्मी उसके साथ फंस गई। इसके बाद दोनों को अस्पताल में लाया गया जहां ऑपरेशन द्वारा डॉक्टरों ने इन दोनों को अलग किया। डॉक्टरों के अनुसार यह एक रेयर मेडिकल कंडिशन है। (एजेंसियां)
webdunia
Publish Date: Thu, 04 Feb 2016 (21:51 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:32 IST)