Publish Date: Fri, 26 Feb 2016 (20:08 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:31 IST)
जर्मनी में एक व्यक्ति को सेक्स के दौरान अपनी प्रेमिका मुंह में खीरा डालना महंगा पड़ गया। अपनी सेक्स लाइफ को उत्तेजक बनाने के लिए किया गया यह काम प्रेमिका की मौत का सबब बन गया।
डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में 46 वर्षीय ओलिवर डिटमन की मैनहेम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। यदि वह दोषी पाया जाता है कि तो उसे पांच साल तक की सजा हो सकती है। ओलिवर के मुताबिक वह रिका वार्ना (46) से 2004 में मिला था और इसके पांच साल बाद दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते बन गए।
उसने बताया कि जुलाई 2014 में उसने रिका को अपने घर बुलाया और सेक्स के दौरान उसे खुश करने के लिए खीरे का इस्तेमाल किया। ओलिवर ने कोर्ट को बताया कि वह और वार्ना सेक्स के दौरान सेक्स टॉय के विकल्प के रूप में सब्जियों का इस्तेमाल करते थे।
ओलिवर ने यह भी स्वीकार किया कि वह और रिका सेक्स के दौरान चार बोतल शराब खत्म कर चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामान्य से चार गुना शराब पीने की बात सामने आई है।
डिटमन ने बताया कि सेक्स के दौरान उसने खीरा रिका के मुंह में डाल दिया। इसी बीच, उसे किचन से धुआं उठता दिखाई दिया। दरअसल, मैं भूल गया था कि मैंने अपने कुत्ते के लिए स्टोव पर मांस का टुकड़ा पकने के लिए रखा था। मैं दौड़कर किचन पहुंचा। इसके बाद मैंने कुत्ते को उसका खाना खिलाया और सिगरेट पीने चला गया।
ओलिवर ने बताया कि जब मैं लौटा तो पाया कि रिका बेहोश पड़ी है। डॉक्टरों का कहना था कि खीरा गले में बुरी तरह फंस गया था जिससे उसके शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गई और वह कोमा में चली गई।
webdunia
Publish Date: Fri, 26 Feb 2016 (20:08 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:31 IST)