भारत के पुरुष कंडोम (गर्भनिरोधक) इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते। पूरे देश में कंडोम पहनने का चलन अब कम होता जा रहा है। भारत की बढ़ती जनसंख्या और एड्स जैसी कई खतरनाक यौन संबधी बीमारियों को देखते हुए यह चौंकाने वाली खबर है।
केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक 34 में से 22 शहरों में कंडोम के इस्तेमाल की दर में पिछले साल के मुकाबले काफी गिरावट आई है।
इन राज्यों के मर्द नहीं पहनते कंडोम, अगले पन्ने पर...
जिन 5 शहरों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई है उनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश, सिक्किम, केरल और हरियाणा शामिल हैं।
जिस भी राज्य को 'हाई फोकस नॉन-नॉर्थईस्ट' का दर्जा प्राप्त नहीं है, उनमें कंडोम यूज़ रेट तेजी से गिरा है। उत्तराखंड में 27%, उत्तर प्रदेश में 11%, राजस्थान 23%, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में 22%, झारखंड में 24% और हिमाचल में 20% की कमी दर्ज की गई है।
मज़ेदार बात यह है कि सिर्फ बिहार और जम्मू-कश्मीर ऐसे राज्य हैं जिनमें कंडोम यूज़ रेट बढ़ा है। बिहार में जहां यह 38% तक उछला है, वहीं जम्मू-कश्मीर में भी 8% का उछाल दर्ज किया गया है। लेकिन तमिलनाडु और पंजाब में रेट स्थिर ही रहा है। यहां न तो कंडोम इस्तेमाल करने वाले बढ़े हैं और न ही कम हुए हैं।