क्या आप जानते हैं प्राकृतिक गर्भनिरोधक
प्राकृतिक गर्भनिरोधक तरीकों का प्रयोग करते समय किसी भी तरह की गर्भनिरोधक दवाओं का प्रयोग नहीं किया जाता। इसके खास तरीके में सिर्फ मासिक चक्र को ध्यान में रखते हुए 'सेफ पीरियड' में ही सेक्स किया जाता है।
* सुरक्षित मासिक चक्र : परिवार नियोजन के प्राकृतिक तरीकों में से एक सुरक्षित मासिक चक्र है। इस तरीके के तरह ओव्यूलेशन पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध न रखने की सावधानियां बरती जाती हैं।
आमतौर पर महिलाओं में अगला पीरियड शुरू होने के 14 दिन पहले ही ओव्यूलेशन होता है। ओव्यूलेशन के दौरान शुक्राणु व अंडे के फर्टिलाइज होने की ज्यादा संभावना होती है। दरअसल, शुक्राणु सेक्स के बाद 24 से 48 घंटे तक जीवित रहते हैं जिससे इस दौरान गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।
क्या है इसका फायदा पढ़ें अगले पेज पर
* फायदा : इसमें न किसी दवा की, न किसी केमिकल की और न ही किसी गर्भनिरोधक की जरूरत होती है। इसमें किसी भी तरह का रिस्क या साइड इफेक्ट का डर भी नहीं रहता है।